Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



जरा हटके : उत्तराखण्ड सरकार की पहल-बकरॉ और उत्तरा फूड फेस्टिवल की धूम

 

देहरादून । उत्तराखण्ड सरकार की एक पहल और देश में अपनी तरह की पहली पहल, बकरॉ और उत्तरा फिश फेस्ट का आयोजन 17 और 18 दिसम्बर को पैसिफिक मॉल, देहरादून में बडी़ धूम धाम से किया गया। यह पहली बार है कि भारत में किसी राज्य सरकार ने अत्यधिक प्रभावी विपणन मंच देकर पशुपालकों की आय को बढाने की पहल की है। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से प्रचारित बकरा मटन का ब्रांड स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। इसे खाडी और अन्य देशों में निर्यात किया जा रहा है। जहां इसे एक अच्छा बाजार मिल रहा है। इसके अलावा, उत्तरा मछली के ब्रांड नाम के तहत राज्य द्वारा प्रचारित स्वादिष्ट ट्राउट मछली उच्च गुणवत्ता और आर्थिक मूल्य निर्धारण के कारण प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है। डॅा0 आर0मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य पालन और राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के मुख्य कार्यक्रम निदेशक ने कहा कि ट्राउट मछली और हिमालयन गोट मीट उच्च हिमालयी क्षेत्रों के उत्पाद है, उन्हें राज्य की राजधानी में बढ़ावा देने और पूरे भारत में इन प्रीमियम उत्पादों के बार मेें जागरूकता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय ग्रैंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. आर0 मीनाक्षी सुन्दरम् ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात की सराहना की कि ग्रैंड फूड फेस्टिवल में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश की गई है। इस आयोजन में ताज ऋषिकेश, जेडब्ल्यू मैरियट मसूरी, 4 प्वाइन्ट राजपुर रोड़ एवं कईं अन्य प्रसिद्ध पॉच सितारा होटलों के स्टॉल लगाए गए तथा सभी आय वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उत्तराखण्ड के निवासियों ने हिमालयी बकरी के मांस और उत्तरा ट्राउट मछली से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लिया। लोगों के लिए खाना पकाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फूड फेस्टिवल में सांस्कृृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जहॅा सुप्रसिद्ध कलाकार प्रियंका मेहर और प्रत्यूल जोशी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस सांस्कृतिक संध्या में गायिका प्रियंका मेहर एवं प्रत्यूल जोशी के बैण्ड ने मनभावक प्रस्तुति दी, जिसे कि दर्जनों युवाओं ने नाच-गाकर समा बांध दिया। डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम् ने कहा कि हमारे दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्र के पशुपालकों एवं किसानों, जो कि बकरा पालन एवं मत्स्य पालन कर रहे हैं, उनकी आय को बढ़ाने एवं उनके उत्पाद से जन साधारण को जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मांसाहारी लोगों को शुद्ध और जैविक रूप से तैयार उच्च गुणवत्ता वाले बकरॅा ब्राण्ड के मटन एवं शुद्ध ट्राउट मछली को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कि किसानों की आय में वृृद्धि हो सके। परियोजना निदेशक भेड़ और बकरी अविनाश आनन्द, परियोजना निदेशक मत्स्य पालन एच0के0 पुरोहित, महाप्रबन्धक सूचना और प्रसारण यू0के0 सी0डी0पी0 नीलम भट्ट सिल्सवाल, उप महाप्रबन्धक अजय कुमार शर्मा और प्रबन्धक विपणन उत्तरा मछली सुशील डिमरी भी उपस्थित थे।

Leave A Comment