Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



जरा हटके : 40 पूर्व विधायक आश्रितों को मिल रही है 8.69 लाख रूपये प्रति माह पेंशन

 

देहरादून। उत्तराखंड में चाहे विभिन्न सरकारी कर्मचारियोें के आश्रितों को उनकी मृत्यु के उपरान्त पेंशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गयी हो, लेकिन विधायकों के आश्रितों के लिये यह व्यवस्था अभी भी जारी हैै। उत्तराखंड के 40 पूूर्व विधायकों के आश्रितोें को 8 लाख 69 हजार 250 रूपये प्रतिमाह पेंशन सरकार के खजाने से मिल रही है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी सेे पूर्व विधायकों व उनके आश्रितों को मिल रही पेेंशन से संबंधित सूचनायें मांगी गयी थी। इसके उत्तर में विधानसभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी, उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त ने पूूर्व विधायकों तथा उनके आश्रितों को मिल रही पेंशन सम्बन्धी सूची अपने पत्रांक 460 के साथ उपलब्ध करायी गयी हैै। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड में 40 पूर्व विधायकों के आश्रितों को हर माह कुल 8 लाख 69 हजार 250 रूपये की पेंशन दी जा रही हैै। जबकि 88 पूर्व विधायक पेंशन प्राप्त कर चुके है तथा 95 पूर्व विधायकोें को 52 लाख 73 हजार 900 रू. प्रति माह की पेेंशन मिल रही हैै।
उपलब्ध सूचना के अनुसार सर्वाधिक 63500 रू. पेंशन पूर्व विधायक नारायण दत्त तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी को मिल रही है। जबकि सबसे कम 10 हजार की पेंशन वालों में प्रताप सिंह पुष्पवान की पत्नी इन्द्रा पुष्पवान, सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया की पत्नी विमला गुड़िया, हरीदत्त काण्डपाल की पत्नी पार्वती देवी तथा चारू चन्द्र ओझा की पत्नी हरिप्रिया ओझा को मिल रही है। 20 हजार की पेंशन पाने वाले पूर्व विधायकों के आश्रितों में सुलतान सिंह भंडारी की पत्नी सरस्वती भण्डारी, फूल सिंह बिष्ट की पत्नी प्रभावति बिष्ट, योगम्बर सिंह रावत की पत्नी कमला रावत, विघासागर नौटियाल की पत्नी देवेश्वरी नाौैटियाल, साधू राम की पत्नी सुशीला देवी, किशोरी लाल सकलानी की पत्नी शकुन्तला सकलानी, लीला राम शर्मा की पत्नी बसन्ती शर्मा, हीरा सिंह बोरा की पत्नी भागीरथी बोरा, भोला दत्त पाण्डे की पत्नी मनोरमा पाण्डे, लोकेन्द्र दत्त सकलानी की पत्नी निशा रानी सकलानी, विपिन चन्द्र त्रिपाठी की पत्नी रेनु त्रिपाठी, ब्रहम दत्त की पत्नी ऊषा दत्त, देवेबहादुर सिंह की पत्नी कमला सिंह, पूरन सिंह माहरा की पत्नी माया माहरा, सुरेन्द्र राकेश की पत्नी ममता राकेश, खडक सिंह बोहरा की पत्नी कला बोहरा, सूरत चन्द्र रमोला की पत्नी कुसुम रमोला, पूरन चन्द्र की पत्नी माया देवी, शूरवीर सिंह की पत्नी सावित्री देवी, बरफिया लाल जुवांठा की पत्नी शान्ति जुवांठा, लाखन सिंह की पत्नी कान्ता देवी, गोविन्द सिंह मेहरा की पत्नी कौशिल्या मेहरा, मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी तथा गुलाब सिंह की पत्नी रूपा देवी शामिल हैै। 22 हजार से 25 हजार तक की पेंशन पाने वाले पूर्व विधायकों के आश्रितों में बच्ची सिंह रावत की पत्नी चम्पा रावत, तेजपाल सिंह पंवार की पत्नी चम्पा देवी, कौल दास की पत्नी बसन्ती देवी, रणजीत सिंह वर्मा की पत्नी निर्मला सिंह, बृजमोहन कोटवाल की पत्नी विजयलक्ष्मी तथा अम्बरीश कुमार की पत्नी प्रतिभा शामिल हैै। 26 हजार से 30 हजार तक की पेंशन पाने वाले पूर्व विधायकों में कृष्ण चन्द्र पुनेठा की पत्नी विघा पुनेठा, गोपाल सिंह रावत की पत्नी शान्ति रावत तथा डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पत्नी सावित्री देवी मैखुरी शामिल है। सुन्दर सिंह मन्द्रवाल की पुत्री देवेन्द्री मन्द्रवाल को 35500 रूपये पेंशन मिल रही हैै। उपलब्ध सूचना के अनुसार ऐसे 88 भूतपूर्व विधायक है जो यह पेंशन प्राप्त कर चुके हैं।

Leave A Comment