Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



कड़ाके की ठंड से बद्रीनाथ धाम में जम गई ऋषि गंगा की धारा

 

चमोली। पहाड़ों में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है नदी-नाले जमने की कगार पर हैं। उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और बद्रीनाथ धाम के निकट बहने वाली है ऋषि गंगा भी जमती जा रही है। यहां झरने से बहने वाली पानी की बूंदें भी जम चुकी हैं। हालांकि, ये दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह भी है कि स्थानीय लोग ठंड के कहर से परेशान हैं।पूरे उत्तराखंड में शीतलहर बढ़ती जा रही है और पहाड़ो में हर दिन तापमान में कुछ न कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह और शाम बद्रीनाथ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ का तापमान 0 से भी नीचे पहुंच रहा है और इसके चलते धाम में ऋषि गंगा की धारा जम गई है। शीतकाल में बद्री विशाल के कपाट बंद हो गए हैं। बद्रीनाथ धाम में इन दिनों उत्तराखंड पुलिस के जवान बीकेटीसी के कर्मचारियों के साथ मास्टरप्लान के कार्य करने वाली कार्यदाई संस्थाओं के मजदूर कार्य कर रहे हैं। यहां रहने वाले सुरक्षाकर्मियों को ठंड से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों का कहना है कि अगर रात को पानी के नल गलती से बंद कर दिए गए तो सुबह उन पर बर्फ का आकार दिखाई देता है, यानी कि पानी पूर्ण तरीके से जमकर बंद हो जाता है। बद्रीनाथ धाम में बहने वाले झरने भी जम रहे हैं बद्रीनाथ धाम ही नहीं बल्कि नीति घाटी में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी हो चुकी है और कुछ पतली धाराएं ही तरल रूप में बह रही हैं। आने वाले दिनों में और भी पहाड़ों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Leave A Comment