Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



काम की बात : अब एक दिन में ही तैयार हो जाएगा राशन कार्ड

rashan-card

 

देहरादून। राशन कार्ड बनवाने वालों को अब अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि अब एक दिन में ही राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए लोगों को सिर्फ आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। अभी तक लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर कटवाए जाते थे। इस व्यवस्था से परेशान होकर लोग एजेंटों का सहारा लिया करते थे जिससे उन्हें मुफ्त में बनने वाले राशन कार्ड के लिए पांच सौ से एक हजार रुपये तक चुकाने पड़ते थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत लोगों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। कुछ ही घंटों में इनकी जांच के बाद आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी रहती है तो उसे सुधारकर अगले दिन तक राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा। राशन कार्ड बनने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ इन कार्डों को ऑनलाइन करने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी करेगा। जिला पूर्ति कार्यालय के सभी काउंटरों पर रजिस्टर रखने की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है। इन रजिस्टरों में आवेदनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और तारीख लिखी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी किसी भी दिन इन रजिस्टर का निरीक्षण कर सकते हैं। यदि रजिस्टर में कोई मामला पेंडिंग दिखेगा तो संबंधित कर्मचारी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। किसी स्टाफ ने तेरी फाइल-मेरी फाइल की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ आजकल जोर-शोर से राशन कार्ड बनाने में जुटा हुआ है। उपायुक्त/जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि चार माह में राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत 4820 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी साल राष्ट्रीय खाद्य योजना के जुलाई तक दो लाख पांच हजार 410 राशन कार्ड बने थे। जिसकी संख्या अब दो लाख 10 हजार 230 पहुंच गई है।

Leave A Comment