Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



खुलासाः जमीनी विवाद में भाई ने ही की थी भाई की नृशंस हत्या, गिरफ्तार

हरिद्वार। किसान की नृशंस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 36 घंटे बाद ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस घटना को सगे भाई द्वारा ही जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाठल व एक खून सनी शर्ट भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीती 29 मई को बहादराबाद स्थित एक खेत में किसान का रक्त रंजित शव मिलने पर पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो मृतक की पहचान राजपाल के तौर पर हुई। बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या में मृतक के भाई बाल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी खेलड़ी व उसके दो पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक राजपाल का उसके सगे भाई बाल सिंह से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था तथा आए दिन दोनों में जमीन के एक टुकड़े को लेकर कहासुनी होती रहती थी साथ ही पता चला कि घटना के तुरंत बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी बाल सिंह को कल देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पाठल व खुन सनी शर्ट भी बरामद की गयी है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि मृतक राजपाल व उसके हत्यारोपी भाई बाल सिंह के बीच आधा बीघा जमीन कब्जाने और खेत में जाने के रास्ते को बंद करने को लेकर अक्सर विवाद होता था। जिस कारण बाल सिंह ने अपने भाई राजपाल को ठिकाने लगाने का मन बनाकर 29 मई की दोपहर को मौका पाकर खेत में अकेले काम कर रहे राजपाल को पाटल से वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया एवं पाटल को झाड़ियों में छुपा कर मौके से भाग लिया गया। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के संदर्भ में विवेचना जारी है। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी भाई को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave A Comment