Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में KIIT ने लगाई ऊंची छलांग, जानिए खबर

 

भुवनेश्वर | KIIT डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन’वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स’ 2023 में काफी ऊंची छलांग लगाई है और 601-800 में स्थान हासिल किया है जबकि पिछले साल यह 801-1000 के बीच था. यह गुणवत्तापरक शिक्षा, अनुसंधान गतिविधियों पर इसके निरंतर फोकस तथा इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है। लंदन स्थित समूह द्वारा नवीनतम रैंकिंग इस यूनिवर्सिटी के लिए एकदम सही समय पर प्रदान की गई है जब यह अपना सिल्वर जुबिली वर्ष मना रही है और इसकी अकादमिक उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों की एक योजना है। इस रैंकिंग ने दिखाया है कि KIIT ने न केवल ओडिशा बल्कि पूर्वी भारत में अन्य संस्थानों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। Times वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स को अकादमिक जगत में काफी ध्यान से देखा जाता है जिनमें उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी पसंद का संस्थान चुनने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। अकादमिक जगत के अनेक लोगों ने KIIT की उपलब्धि को सराहा है, जिसने कि प्रतिष्ठित और विरासत वाले संस्थानों की तुलना में अपेक्षाकृत नई यूनिवर्सिटी होने के बावजूद खुद को प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के समूह में शामिल किया है। उन्होंने KIIT को अल्प समय में वैश्विक प्रतिष्ठित संस्थान बनाने के लिए इसके संस्थापक Dr. Achyuta Samanta के अथक प्रयासों और यूनिवर्सिटी को रूपांतरित करने के लिए उनके दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व की सराहना की है। यूनिवर्सिटीज की रैकिंग करने के लिए टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा शिक्षण परिवेश, अनुसंधान, उद्धरण, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण, तथा औद्योगिक आय आदि विधियों का उपयोग किया गया। इस वर्ष भारत से रिकार्ड संख्या में 75 संस्थानों ने विश्व रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है जबकि 2020 में केवल 56 और 2017 में केवल 31 भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल थीं। Dr. Samanta ने कहा कि यह बेहतरीन रैंकिंग, यहां की फैकल्टी, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, हालांकि KIIT परिवार ने इस सफलता का श्रेय उन्हें दिया है। 2023 के परिणाम परिसर में काफी चर्चित रहे। KIIT को हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्‌यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा भारत में 20वीं सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी घोषित किया गया था।

Leave A Comment