Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



Koo App पर लगा राजनेताओं का तांता, जानिए खबर

आगरा |स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग Koo App पर तृणमूल कांग्रेस का कुनबा बहुत तेजी से बढ़ रहा है | हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पार्टी के 31 बड़े नेताओं ने Koo App ज्वाइन किया है जो ये साफ इशारा करता है कि तृणमूल कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष बनने और सोशल मीडिया में BJP से लोहा लेने के लिए इस स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप पर अपना नया ठिकाना बनाया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले पार्टी के इतने सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं का Koo App ज्वाइन करना ये संकेत देता है कि पार्टी की नजर इस क्षेत्रीय भाषा वाले प्लेटफॉर्म के जरिए वोटर्स के बीच अपनी पैठ बनाने पर है. आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही तृणमूल कांग्रेस और TMC के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी ने Koo App ज्वाइन किया है जिसके बाद से ही TMC के नेताओं और समर्थकों का Koo App पर आने का सिलसिला तेज हो गया है. बताते चलें कि Koo App पर सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आना शुरू किया और उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े. पिछले कुछ महीनों से अन्य पार्टियों ने भी Koo App का रुख किया है और उनके फॉलोअर्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं.क्यों Koo पर TMC बढ़ा रही है कुनबा? TMC की नजर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर है | माना जा रहा है कि अगले साल विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में TMC भी अपनी किस्मत आजमा सकती है | अलग-अलग राज्यों में लोगों से जुड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस क्षेत्रीय भाषा के जरिए लोगों से जुड़ना चाहती है और इसलिए Koo App के जरिए अपना विस्तार कर रही है

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज अब Koo पर

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यूपी चुनावों के पहले इस स्वदेशी ऐप पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है | अभिषेक बनर्जी के Koo पर आने के बाद जिन 31 बड़े नेताओं ने Koo पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया है उनमें मलय घटक, शोभनदेव चट्टोपाध्याय (@Aitcsobhandeb), चंद्रिमा भट्टाचार्य (@chandrimaaitc), इंद्रनील सेन (@indranilSentmc) , रथिम घोष(@rathinghoshtmc)और मनोज तिवारी (@manojtiwaryofficial) शामिल हैं. इन सब के अलावा भारी संख्या में TMC के समर्थक भी Koo पर जुड़ कर अपने नेताओं को फॉलो कर रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं | हिंदी यूजर्स पर है सबकी नजर तेजी से लोकप्रिय हो रहे स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Koo ने हाल ही में ये ऐलान किया था कि उसके 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं जिनमें से करीब आधे यूजर्स हिंदी भाषी हैं. बताते चलें कि पिछले साल ट्विटर के साथ केन्द्र सरकार के हुए मतभेद के बाद भाजपा के कई मंत्रियों ने Koo App पर अपने अकाउंट खोले थे. क्षेत्रीय भाषाओं के यूजर्स की तादाद को देखते हुए गैर-भाजपा दलों ने भी इस प्लेटफॉर्म का रुख कर लिया है |

Koo App पर लगा राजनेताओं का तांता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Koo App पर काफी सक्रीय हैं | अभी, पिछले कुछ हफ्ते से Koo App पर लगातार कई विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं के अपने अकाउंट बनाए हैं | हाल ही में बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी Koo App पर अपना अकाउंट बनाया है | इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने भी Koo App ज्वाइन कर लिया है | इस स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिग साइट पर पहले से ही आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर, अरविंद राजभर और अरुण राजभर, अपना दल की अनुप्रिया पटेल मौजूद हैं |

Leave A Comment