Breaking News:

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026



LG आवास पर केजरीवाल का धरना जारी, जानिए क्या है वजह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय में धरना पर बैठे हैं. केजरीवाल ने आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने और चार महीनों से कामकाज रोक कर रखे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित तीन मांगें रखी हैं. उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में मौजूद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है.’ जैन ने उपराज्यपाल के कार्यालय पर दोपहर 11 बजे से अनशन शुरू किया. सोमवार शाम केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ एलजी से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे. एलजी ऑफिस में केजरीवाल और तीनो आप नेता आधे घंटे तक रहे. कुछ देर बाद ही पता चला कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय उपराज्यपाल के वेटिंग रूम में ही धरने पर बैठ गए हैं. इससे पहले एलजी से मुलाकात कर केजरीवाल ने उन्हें आईएएस अधिकारियों को काम पर लौटने का आदेश जारी करने को कहा था. एलजी से कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर केजरीवाल समेत तीनों आप नेताओं ने वहीं वेटिंग रूम में डटे रहने का फैसला किया. रातभर एलजी ऑफिस के बाहर आप कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. मंगलवार सुबह से ही सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर ही धरने की पूरी तैयारियां हो चुकी है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और किसानों के मुद्दों के बाद केजरीवाल अपने चिरपरिचित अंदाज में केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में हैं. आप नेताओं की मानें तो केजरीवाल इस धरने को कुछ दिनों तक खींच सकते हैं. केजरीवाल के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने भी सीएम आवास के बाहर ही टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है. इससे पहले भी सीएम केजरीवाल के बगावती सुर नजर आए जब उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव पास कराने के लिए 6 जून से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया. फिर केजरीवाल ने एलजी दिल्ली छोड़ो का नारा भी दे दिया. आप नेता संजय सिंह का कहना है, ” हम शौक से आंदोलन नहीं कर रहे हैं. 4 महीने से दिल्ली का सारा काम ठप पड़ा है. आईएएस और एलजी दिल्ली के टैक्स पेयर से सैलरी लेते हैं लेकिन काम नहीं कर रहे हैं.” उन्होंने एलजी से यह भी कहा है कि उनकी सरकार की ‘डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ राशन’ योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए। इस पर एलजी कार्यालय के बयान में कहा गया कि डोर स्टेप डिलीवरी आफ राशन का प्रस्ताव से जुड़ी फाइल नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के पास करीब तीन महीने से पड़ी हुई है। वहीं अनिल बैजल ने इस धरने को बेवजह बताया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें अधिकारियों को वहां बुलाने और उनकी हड़ताल खत्म कराने की धमकी दी है। एलजी के अनुसार उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात के दौरान उन्हे बताया कि सरकार के अधिकारियों ने कोई हड़ताल नहीं की है और वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और सरकार के बीच अभी तक भय और अविश्वास का माहौल बना हुआ है। मतभेदों को खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से अभी तक कोई ईमानदार पहल नहीं की गई है। एलजी ने सीएम को लगातार यही सलाह दी कि वह सभी स्तर के सरकारी कर्मचारियों से बात करें और आपसी विश्वास जगाने की कोशिश करें।

Leave A Comment