Breaking News:

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026



आधुनिक सिंगापुर के जनक ली कुआन येव के निधन पर राष्ट्रपति का शोक संदेश, प्रधानमन्त्री मोदी शामिल होंगे अंतिम संस्कार में

li kuwan yewराष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम ली कुआन येव के निधन पर सिंगापुर गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति महामहिम डॉ टोनी तान केंग याम को पत्र लिखकर शोक प्रकट किया है।

अपने संदेश में राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है ‘मुझे यह जानकर बेहद दु:ख हुआ कि सिंगापुर के संस्‍थापक और पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम श्री ली कुआन येव नहीं रहे। महामहिम ली कुआन येव हमारे समय के महानतम नेताओं में से एक थे। वह भारत के सच्‍चे दोस्‍त थे। उन्‍हें भारत और सिंगापुर के बीच असाधारण सहयोग की मजबूत नींव रखने के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। आसियान और अन्‍य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी उन्‍हें याद किया जाएगा।

प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि महामहिम श्री ली कुआन येव ने खुद को सिंगापुर के उच्‍च विकसित और आधुनिक देश के तौर पर विकसित करने में समर्पित कर दिया। मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उनके विचार सिंगापुर की आने वाली पीढ़ियों और दुनिया के तमाम देशों और उनके नेताओं को प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर भारत के लोगों की हार्दिक संवेदनाएं सिंगापुर के साथ है। शोक की इस घड़ी में श्री ली कुआन येव के परिवार के साथ हमारी पूरी गहरी सहानुभूति है।

प्रधानमन्त्री कार्यलय ने भी एक प्रेस नोट जारी कर इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है | प्रधानमन्त्री मोदी 29 मई को सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में भी होंगे शामिल |

Leave A Comment