Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



लोकगायक प्रीतम भरतवाण व कल्पना चौहान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे दर्शक

 

देहरादून। सूचना विभाग एवं एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में 5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में पुरे जोश एवं उमंग से जारी रहा। आज दो लोक गायकों की प्रस्तुति प्रमुख रही। इसके अलावा इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में आज दो लोक गायकों की प्रस्तुति रहीं। जिसमे पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने आहा सरुली मेरु जिया लगी गे तेरी रौत्याली मुखडी मा…, मोहना तेरी मुरली बाजी एवं कल्पना चैहान ने तू है मेरी सासू, मैं घास कटुलु जैसे प्रसिद्ध पहाड़ी गानों से लोगो का दिल जीता। इस दौरान युवाओं में खासा जोश देखा गया।   कार्यक्रम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टालों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बेचा गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक स्टोलों के माध्यम से ग्रामीण उत्तराखंड के खानपान को भी दर्शाया गया है। स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल जैसे मंडुवे के मोमो, मँड़ुवे के  बिस्कुट, पहाड़ी अंजीर के उत्पाद, रिंगाल के उत्पाद पुस्तकें , पहाड़ी दाल, बुरास एवं माल्टा का जूस,  लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, रोड, रेल, रोपवे कनेक्टिविटी, महिला सशक्तिकरण, सशक्त उत्तराखंड/25, प्रधानमंत्री आवास योजना, वंदे भारत एक्सप्रेस, भव्य दिव्य केदारनाथ जैसे विभिन्न पर विषयों पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल। लोगों ने सेल्फी विद मोदी प्वाइंट में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल तस्वीर के साथ भी फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में लेजर शो के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकासशील योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी इस माध्यम से प्रदान की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अगर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस चैहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment