Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



शर्मनाक : महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

 

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला से कबाड़ी और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। आरोपी महिला को उसके पति के सामने उठाकर ले गए थे। दुष्कर्म करने के बाद महिला को रोशनाबाद में नवोदय स्कूल के निकट नाले के पास फेंककर फरार हो गए। घटना 26 जुलाई की है। महिला की गुहार पर न्यायालय के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी महिला सिडकुल में नौकरी करती है। महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शादी के बाद वह पति के साथ सिडकुल क्षेत्र में रहती है। पति भी सिडकुल की दूसरी कंपनी में काम करता है।
महिला का आरोप है कि नवोदय चैक के पास रहने वाले उस्मान निवासी चांदपुर बिजनौर ने उससे दोस्ती कर ली। उस्मान की रोशनाबाद में कबाड़ी की दुकान है। उस्मान उस पर गलत नजर रखने लगा। इसका कई बार उसने विरोध भी किया। महिला ने कहा कि 26 जुलाई की शाम को वह पति और बेटे के साथ रोशनाबाद नाले के पास से जा रही थी। इस बीच उस्मान और अकरम के अलावा दो अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। पति की कनपटी पर तमंचा तान दिया। पति के सामने ही उसका अपहरण कर ले गए। महिला का आरोप है कि उसे रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसे नवोदय स्कूल के निकट नाले के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में सिडकुल पुलिस और एसएसपी को शिकायत दी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कहा कि 26 जुलाई से पहले भी आरोपी उस्मान उसके पति और बेटे को मारने की धमकी देता था। उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। संबंध नहीं बनाने पर आरोपी उसके पति-बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था। आरोपी ने धमकी देकर उसके साथ पहले भी दुष्कर्म किया। लेकिन लोकलाज और परिवार की डर से वह चुप रही।

Leave A Comment