Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



मजदूर की बेटी नंदिनी ने 12वीं बोर्ड में पाई 600 में से 600, किया कमाल

 

तमिलनाडु | तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 600 में से 600 यानी सभी विषय में पूरे नंबर स्‍कोर किए हैं | सरवन कुमार की बेटी नंदिनी ने अन्नामलाईयार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और कक्षा 12वीं की परीक्षा पूरे नंबरों के साथ पास की | सोमवार को जैसे ही बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, नंदिनी ने सभी विषयों में 600/600 अंक लाकर अपने शिक्षकों और माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया | तमिलनाडु 12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट सोमवार को जारी हुआ। इसमें एस नंदिनी ने 600 में 600 अंक हासिल किए हैं। वह बोर्ड की टॉपर हैं। नंदिनी के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। पिता ने एक रोटी भले कम खा ली। लेकिन, नंदिनी की पढ़ाई के साथ बिल्‍कुल समझौता नहीं किया। पिता नंदिनी को हमेशा प्रोत्‍साहित करते रहे। नंदिनी कहती हैं कि आज वह जो कुछ भी हासिल कर पाई हैं, उसके पीछे सिर्फ उनके पिता ही कारण हैं। उन्‍होंने नंदिनी को हमेशा यही सीख दी कि शिक्षा ही सबसे बड़ी दौलत है। अपने छह विषयों में सभी में नंदिनी को पूरे के पूरे 100 अंक मिले हैं। नंदिनी उन लाखों लाख बच्‍चों के लिए प्रेरणा हैं जो सबकुछ होते हुए भी पढ़ाई से दिल चुराते हैं। नंदिनी का रिजल्‍ट आने के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर नंदिनी ने कहा, ‘मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं | मुझे इस तरह का प्रोत्साहन देने के लिए मेरे माता-पिता और मेरे रिश्तेदारों के साथ-साथ मेरा स्कूल और मेरे शिक्षक जिम्मेदार हैं | मैं अपने शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं. मेरे माता-पिता का समर्थन और मुझे पढ़ाई के लिए समय देना ही मेरी जीत का कारण है.’ नंदिनी ने बताया कि वह हर दिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं, जिसके चलते वह सारे सब्‍जेक्‍ट्स पर कमांड हासिल कर पाईं |

Leave A Comment