Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



देहरादून : मानवाधिकार संगठन ने कार्यशाला एवं पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में मसूरी रोड स्थित पुरुकुल ग्रीन हेरिटेज में जस्टिस राजेश टंडन के निवास पर कार्यशाला व पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन व पदमश्री डॉक्टर बीकेएस संजय रहे। उनके कर कमलों से सभी पदाधिकारियों को संगठन के पहचान पत्र दिए गए। इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि मैं संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं। वह तन मन धन से इसको अग्रसर करने का कार्य करेंगे और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पदमश्री डॉ बी.के.एस. संजय  ने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से जुड़ता है जिसमें समाज में अपनी सेवाएं देता है और जिसके कारण उसको कई उपलब्धियां हासिल होती हैं हमें विचार करना चाहिए कि हम किस तरह की सेवाएं देकर समाज को उच्च स्तरीय स्थान पर ले जा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु सचिन जैन ने किया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि सब अपने अपने स्तर से अगर कार्य करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से कोई  भी समस्या पल भर में निवारण कर दी जाएगी। इस अवसर पर कुलदीप विनायक, लच्छू गुप्ता, पीयूष जैन, डॉक्टर दिनेश शर्मा, विशंभर नाथ बजाज, रेखा निगम, गीता वर्मा, रचना जैन, बबीता आनंद, बीना जैन, सुकुमाल जैन, अनिल वर्मा, मेजर प्रेमलता वर्मा, संदीप जैन, पुनीत बग्गा, सोनिया रावत, सुनीता रावत, शब्दावली भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, हिमांशु भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment