Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



मंत्री के चचेरे भाई के घर पडी डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार

 

देहरादून। पुलिस ने डोईवाला में मंत्री के चचेरे भाई के घर पडी डकैती की घटना का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गये पांच लाख रूपये नगद एक तमंचा व दो कारें बरामद कर ली। उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने बताया कि डोईवाला में शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन दहाडे 15 अक्टूबर को हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर तीन महिलाओं को बंधक बनाकर करोडों रूपये के जेवरात व नगदी लूट ली थी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पुलिस विभाग को तीन दिन का समय दिया था। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड के लिए 12 टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महबूब ठेकेदार निवासी कुडकावाला डोईवाला, जिसने 02 वर्ष पूर्व शीशपाल के घर पर कारपेंटर का कार्य किया गया है, वह घटना के बाद से लापता है और उसका फोन भी लगातार बंद चला आ रहा है। सरवट मुजफ्फरनगर में अपनी कार स्विफ्ट डिजायर कार से अपने वकील से मिलने जा रहे महबूब को उसके 02 अन्य साथियों मनव्वर व शमीम के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके चौथे साथी तहसीम को दिल्लीकृ बागपत हाईवे पर स्वरूपनगर चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच लाख रूपये नगद, एक तमंचा व दो कारें बरामद कर ली। इन्होंने अपने फरार साथियों के नाम रियाज मुल्ला, नावेद इकबाल, मेहरबान बावला,वसीम व तौकीर बताये हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave A Comment