Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



मशरूम उत्पादन, ग्रामीण और सशक्तिकरण, जानिए खबर

टिहरी। ’जनपद टिहरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 50 छत वर्षा जल संग्रह टैंक एवं पांच हजार मीटर एच.डी.पी.ई. पाईप कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने से वर्षा जल संग्रह के साथ-साथ सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होने से फसल पैदावार में हुई वृद्धि।’ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में एवं मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से जनपद क्षेत्रांतर्गत विकास खण्ड नरेंद्रनगर एवं देवप्रयाग में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के माध्यम से 50 छतवर्षा जल संग्रह टैंक एवं पांच हजार मीटर एच.डी.पी.ई. पाईप कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये गए। इन टैंकों की क्षमता तीन हजार लीटर प्रति टैंक है, जिससे वर्षा जल संग्रह के साथ-साथ सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होने से फसल पैदावार में वृद्धि हुई।
वहीं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु खेतों एवं जंगल की सीमा के मध्य खाद्य वानिकी के अन्तर्गत फल पौध रोपण किया गया। नमामि गंगे योजनान्तर्गत कृषकों को हरिद्वार स्थित मशरूम केन्द्र का भ्रमण कराया गया, जिसमें उन्हें मशरूम उत्पादन की विधि, सामग्री एवं उत्पादन हेतु अनुकूल वातावरण सम्बन्धी वृहद जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रगतिशील कृषकों को ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण के साथ-साथ उचित समय पर वांछित मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। सर्वप्रथम 50 कृषकों के द्वारा बटन मशरूम का उत्पादन प्रारम्भ किया गया, जिससे उन्हें प्रति कृषक पांच से दस हजार की शुद्ध आय प्राप्त हुई। इनसे प्रेरित होकर विकास खण्ड नरेन्द्रनगर के 07 एवं विकास खण्ड देवप्रयाग के 02 ग्रामों में लगभग 150 महिला ग्रामीण कृषकों के द्वारा ढिंगरी मशरूम का उत्पादन का कार्य हेतु रूचि दिखाते हुए कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को मशरूम स्पॉन, बैग एवं तकनीकी सहयोग दिया गया एवं भूसे की व्यवस्था लाभार्थियों के द्वारा स्थानीय स्तर पर स्वयं की गई। ढिंगरी मशरूम के उत्पादन से प्रत्येक कृषक को आठ से दस हजार की अतिरिक्त आय दो से तीन माह के अन्तर्गत प्राप्त होगी। उत्पादित मशरूम का विपणन स्थानीय बाजार के साथ साथ जैविक आउटलेट एवं विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से किया जायेगा।

Leave A Comment