Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



गौरीकुंड में भारी तबाही, चार शव बरामद ,15 लोग लापता

रुद्रप्रयाग। केदार धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में हुई भारी बारिश के साथ पहाड़ से आए मलबे से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। इस आपदा में दो से तीन दुकानों के मलबे में दबने और मंदाकिनी नदी में बहने की सूचना है, वही 19 लोगों के लापता होने की संभावनाएं जताई गयी है। जिसमें से तीन के शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं जबकि 16 लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लापता लोगों की तलाश में जिला पुलिस प्रशासन तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात गौरीघाट पुलिया के पास हुआ जब पहाड़ से तेज बारिश के साथ मलवा आ गया और कई दुकाने मलबे में दब गई तथा मंदाकिनी नदी में बह गई। जिस समय यह दुर्घटना हुई 19 लोग दुकानों में सोए हुए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रवाना हो गई। लेकिन अत्यंत खराब मौसम और मंदाकिनी में आए तूफान के कारण बचाव राहत कार्य में भी मुश्किलें आ रही है जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भी खुद घटनास्थल पर मौजूद है तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दोपहर तक लापता 19 लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा 16 लोग जो लापता बताए जा रहे हैं वह या तो मलबे में दबे हुए हैं अथवा मंदाकिनी में बह गए उनकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम जाकर स्थिति की जानकारी ली। उनका कहना है कि जो 16 लोग लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है। मंदाकिनी को 3 सेक्टर में बांटकर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है तथा लापता लोगों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही है। फिलहाल केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है तथा यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया है जिलाधिकारी ने मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्रशासन द्वारा जारी लापता लोगों की सूची के अनुसार आशु, उम्र 23 वर्ष, निवासी जूनाई, प्रियांशु चमोला, उम्र 18 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा, रणवीर सिंह, उम्र 23 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा, अमर बोहरा, उम्र 28 वर्ष, निवाली जुमला, नेपाल, अनिता बोहरा, उम्र 26 साल, पत्नी अमर बोहरा, सलिका बोहरा, उम्र 14 साल, पुत्री अमर बोहरा, पिंकी बोहरा, उम्र 8 साल, पुत्री अमर बोहरा, पृथ्वी बोहरा, उम्र 7 साल, पुत्र अमर बोहरा, जटिल, उम्र 6 साल, पुत्र अमर बोहरा, वकील, उम्र 3 साल, पुत्र अमर बोहरा, विनोद, उम्र 26 साल, निवासी भरतपुर, राजस्थान, मुलायम सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा, एक अज्ञात, बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबरकृ2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर, सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चैरा वार्ड नंबरकृ2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल बताये जा रहे है।

Leave A Comment