Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



नाबार्ड द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

देहरादून | नाबार्ड द्वारा आधारभूत संरचना विकास निधि पर क्षमता निर्माण के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड ने आज दिनांक 29 अगस्त, 2022 को अपने आईटी पार्क स्थित कार्यालय में आरआईडीएफ पर क्षमता निर्माण हेतु राज्य सरकार के विभिन्न कार्यान्वयन विभागों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक भास्कर पंतकी अध्यक्षतामेंकी गई. कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यान्वयन विभाग यथा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, शिक्षा, पेयजल, कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियोंने भाग लिया। नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को स्वागत किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य के लिए मजूबत आधारभूत सुविधा का सृजन करने के लिए आरआईडीएफ का समुचित उपयोग जरूरी है। साथ ही कहा कि सभी चालू परियोजनाओं को समय से पूरा करने व धीमी गति से चल रही परियोजनाओं मे तेजी लाने के प्रयास से राज्य की प्रगति को बढ़ावा मिलेगा तथा आम जन मजबूत आधारभूत संरचनाओं की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुख्य महाप्रबंधक भास्कर पंत ने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में कहा कि आरआईडीएफ के तहत ऋण सुविधा बैंक दरों से कहीं सस्ती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरआईडीएफ में आहरण व वितरण का गैप बढ़ाता जा रहा है जिसे कम करने पर कार्य करना होगा।ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि पर विशेष ध्यान देना होगा जो पलायन को रोकने में भी सहयोगी होगी। पहाडी क्षेत्रों में क्रेडिट एबजोर्पशन बहुत कम है। आरबीआई की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए पंत ने कहा कि पहाडी क्षेत्रों में क्रेडिट एबजोर्पशन व सीडी रेश्यों में वृद्धि आरआईडीएफ परियोजनाओं के कार्यान्वयन से हो सकती है। आधारभूत सुविधाओं के लिए पंच वर्षीय योजना बनाने का अनुरोध किया ताकि प्राथमिकता के आधार पर परियोजनाओं को पूरा किया जा सके। साथ ही सभी कार्यान्वयन विभागों से अनुरोध किया कि नवाचार परियोजनाओं को तैयार करने की तरफ ध्यान दे जो पूरे राज्य में लागू की जा सकें। उन्होंने सभी विभागों कोआरआईडीएफ के वैबपोर्टल तथा मोबाइल ऐप का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि तकनीक का उपयोग कर हम आरआईडीएफ परियोजनाओं की मंजूरी, आहरण व वितरण के साथ-साथ की निगरानी भी समय पर कर सकेंगे. विकास कुमार जैन,सहायक प्रबंधक ने पीपीटी के माध्यम से कार्यशाला में आरआईडीएफ के तहत आने वाली विभिन्न गतिविधियों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। साथ ही पर्वतीय राज्य को मिलने वाली विशेष रियायतों के बारे में भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में विभिन्न कार्यान्वयन विभागों के प्रतिनिधियों की समस्याओं पर भी गहन चर्चा की गई। कार्यशाला का समापन सुनील कौशिक, उप महाप्रबंधक के द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave A Comment