Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



नवोदय विद्यालय के 7 छात्र व एक शिक्षक कोरोना संक्रमित, प्रदेश में सक्रिय मरीज एक हज़ार से अधिक

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 282 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 223 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1180 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1874 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 137, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 35, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 32, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी में 13, बागेश्वर में एक, पौड़ी में तीन व रुद्रप्रयाग में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.91 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.08 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के सात छात्र और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित छात्रों और शिक्षक को छात्रावास के अलग-अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। संक्रमित छात्रों और शिक्षक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। पिछले दो दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की शिकायत मिली थी। चार-पांच दिनों से कई छात्र बुखार से पीड़ित चल रहे थे। कुछ बच्चों ने कॉलेज प्रशासन को गले में दर्द होने की शिकायत भी बताई थी। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 जुलाई को छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देवलधार पहुंची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. जगदीश जोशी, श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल नेगी ने विद्यालय के 230 छात्रों व शिक्षक और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सैंपल लिए थे। सात छात्रों और एक शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बताया विभाग की टीम संक्रमित छात्रों और शिक्षक की बराबर निगरानी कर रहे हैं। संक्रमित छात्रों और शिक्षक को विद्यालय के छात्रावास अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है।
प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। प्राचार्य डा. आनंद पाल सिंह ने बताया कि सात संक्रमित छात्रों में से एक छात्र को परिजन घर ले कर गए हैं। अन्य छात्र और शिक्षक को छात्रावास में आइसोलेट किया गया है। संक्रमित बच्चों के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है।

Leave A Comment