Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



निकाली गयी भव्य शोभायात्रा , जानिए खबर

देहरादून | जैन धर्म के बारहवे तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के पावन सानिध्य मे श्री जी का अभिषेक एव शांतिधारा की गयी। इसके पश्चात भगवान् को 12 किलो का निर्वाण लड्डू एवं 1-1 किलो के लड्डू चढ़ाये गये। इसके बाद श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकली गयी। शोभा यात्रा मे विशेष रूप से आये मेरठ के प्रसिद्ध शहनाई वादन, नकुर का सुप्रसिद्ध ढोल-ताशा, मीरापुर का प्रसिद्ध आरजू बैंड द्वारा बहुत सुन्दर भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुगण एव बाजार मे देखने वाले लोगो का खूब मन मोहा। जैन समाज के सभी लोग महिला पुरुष बच्चे शोभा यात्रा मे पूरे आनंद के साथ झूमते गाते रहे। श्री जी के रथ हेतु ख्वासी एवं सारथी बनने का सौभाग्य श्री अमन जैन (ठाकुर ज्वेलर्स) को एवं कुबेर बनने का सौभाग्य अर्जुन जैन (न्यू आर्ट प्रेस) को प्राप्त हुआ। माँ जिनवाणी को रथ पर लेकर बैठने का सौभाग्य पवन जैन (रेस्ट कैंप), एवं कुबेर बनने का सौभाग्य श्री देव जैन प्रिया जैन (रेस्ट कैंप) को मिला। यात्रा के पश्चात श्री जी की शांतिधारा एवं आरती करने का सौभाग्य सौरभ सागर सेवा समिति को मिला। पूज्य महाराज ने कहा कि जैन धर्म मे दसलक्षण पर्व का विशेष महत्व है। जैन भवन के मंत्री संदीप जैन द्वारा बताया गया कि रविवार 11-09-22 को क्षमावाणी पर्व जैन भवन मे पूज्य क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य मे मनाया जायेगा। सर्वप्रथम प्रातः जैन मंदिर जी मे भगवान की वृहद शांतिधारा की जाएगी जिसमे पूज्य महाराज जी द्वारा विशेष मंत्र बोले जाएंगे। इसके प्रातः 9.00 बजे से सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया जायेगा। संध्याकालीन कार्यक्रम मे साय 7.30 बजे से विख्यात कवि सौरभ जैन सुमन, अनामिका अम्बर टीम द्वारा कवि सम्मेलन जैन मंदिर माजरा मे आयोजित होगा। आज कार्यक्रम मे जैन समाज के अध्यक्ष श्री विनोद जैन, महामंत्री राजेश जैन, जैन भवन के प्रधान सुनील जैन, मंत्री संदीप जैन, उत्सव समिति संयोजक आशीष जैन, अर्जुन जैन, मधुसचिन जैन, अमित जैन, अजित जैन, सुधीर जैन, वर्णी विधालय के प्रधान सतीश जैन, प्रबंधक संजय जैन, महावीर पाठशाला के प्रधान विनय जैन, प्रबंधक ममलेश जैन, मनोहर लाल औषधालय के प्रधान संजय जैन , मंत्री पंकज जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सुखमाल चंद जैन, सचिन जैन, दीपक जैन, आयुष जैन, अरिहंत जैन, बीना जैन, पूर्णिमा जैन, सुनैना जैन, जुली जैन, मोनिका जैन, पूनम जैन, संगीता जैन, सरिता जैन, रानो जैन, अंजलि जैन, कविता जैन, आदि बड़ी संख्या मे लोग सम्मिलित हुए।

Leave A Comment