Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



पैतृक संपत्ति मामला : कूट रचित मूल्यवान दस्तावेजों पर एसएसपी देहरादून ने दिए कार्रवाई के निर्देश

court

 

चकराता रोड दून स्कूल के सामने दो भाइयों के मध्य पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई वर्षों से चल रहा है विवाद

देहरादून। विगत 4 नवम्बर को कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश के आधार पर आज डा0 इन्तजार अहमद अपनी पैतृक सम्पति के सम्बंध में एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर से मिले इस दौरान डॉक्टर इंतजार अहमद ने बताया कि उनकी चकराता रोड स्थित पैतृक सम्पति का उनके छोटे सगे भाई इफतार अहमद द्वारा कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा था l इस सम्बंध कोर्ट ने विगत 4 नवम्बर को आदेश घोषित कर कूट रचित मूल्यवान दस्तावेजों को शून्य व निष्प्रभावी घोषित कर दिया। प्राथी के भाग वाली सम्पत्ति को धोखे व फरेब से हड़पने की नीयत से दोषी व्यक्ति इफतखार अहमद, शबनम खान व अन्य के द्वारा उक्त फर्जी व जाली प्रपत्रों के आधार पर अपने अधिकार पुष्ट करने के लिए उन्हें माननीय सिविल न्यायलय देहरादून के समक्ष मूल वाद संख्या 122 वर्ष 2003 डाॅ इन्तजार अहमद बनाम इफतखार अहमद व अन्य में कपटपूर्व व बेइमानी से असली के रूप में प्रयोग में लाने का अपराध कारित किया है, जिससे प्रार्थी को लगभग विगत 30 वर्षाें से अपूर्णीय क्षति कारित हुई है। प्रार्थी के द्वारा अपने भाग वाली सम्पत्ति के सम्बन्ध में कूटरचित किये गये फर्जी व जाली प्रपत्रों को अपने प्रयोग व उपयोग में लाने से उक्त दोषी व्यक्तियों इफतखार अहमद व शबनम खान व अन्य को मना करने पर उक्त दोषी व्यक्ति व इनके गुंडों द्वारा प्रार्थी व उसके परिवार को जान से मारने की निरन्तर धमकिया भी दी जा रही है जिससे प्रार्थी को अपनी व अपने परिवार की जानमाल का भय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने शीघ्र दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कारवाई का आश्वासन दिया।

Leave A Comment