Breaking News:

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026



परिवार के साथ गंगा स्नान करने आई महिला हरकी पैड़ी से लापता, अपहरण का आरोप

हरिद्वार। गाजियाबाद से परिवार के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आई एक महिला हरकी पैड़ी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने दो अज्ञात लोगों पर पत्नी को अपने साथ ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो संदिग्ध महिला का हाथ पकड़कर उसे घाट की सीढ़ियों से ले जाते दिखाई दिए हैं। इसके बाद महिला को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की बात सामने आई है। गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वो 27 अगस्त को पत्नी, भाई, भाभी और भतीजे के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने आए थे। सुबह परिवार के सदस्य हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित महिला घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पत्नी उनसे परिवार से बिछड़ गई। परिवार ने पहले घाट और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद गाजियाबाद में मौजूद महिला के अन्य परिजनों को भी सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। व्यक्ति के अनुसार, कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें दो अज्ञात व्यक्ति महिला का हाथ पकड़कर महिला घाट की सीढ़ियों से उसे ले जाते दिखाई दिए। आरोप है कि दोनों संदिग्ध को अपने साथ ले गए। नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है, जल्द ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इसके बाद महिला को एक स्कूटी पर बीच में बैठाकर वहां से ले जाने की जानकारी भी सामने आई। इसके साथ ही महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है और उसे सही गलत की पूरी तरह समझ नहीं है। ऐसे में वह किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आसानी से आ सकती है। पति ने आशंका जताई है कि दो अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर या फिर जबरन अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण किया है। उसे पुलिस से पत्नी के सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

Leave A Comment