Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



पत्रकारिता दिवस पर देवभूमि पत्रकार यूनियन ने दो दर्जन पत्रकारों को किया सम्मानित

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड द्वारा सुमननगर धर्मपुर स्थित गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित पत्रकारिता दिवस एवं अभिनंदन समारोह में पर्वतीय समाचार पत्र के संस्थापक स्व. विष्णुदत्त उनियाल स्मृति सम्मान वयोवृद्ध पत्रकार जीतमणि पैन्यूली सम्पादक पहाड़ों की गूंज को दिया गया। यूनियन द्वारा इस वर्ष से प्रारंभ उक्त सम्मान पर्वतीय साप्ताहिक के वर्तमान संपादक अजय कांबोज द्वारा 5100 रु. का चेक, स्मृति चिन्ह, तुलसी की माला, शॉल प्रदान कर किया गया। इनके अतिरिक्त कुछ अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।  इस वर्ष का समग्र जीवन सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि डा. बुद्धिनाथ मिश्र को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह व तुलसी की माला प्रदान कर किया गया।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि पत्रकार एवं साहित्यकार में कोई विशेष अंतर नहीं है। पत्रकार घटना को प्रस्तुत करता है, वहीं साहित्यकार उक्त घटना को कालजयी बना देता है। आज प्रिंट मीडिया की तुलना में सोशल मीडिया अधिक बढ़ रहा है, लेकिन प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी बनी हुई है। मुख्य वक्ता के रूप में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि संवैधानिक दर्जा मीडिया को बेशक न हो लेकिन मीडिया लोकतंत्र के तीनों स्तंभों पर अंकुश का कार्य करता है। मीडिया ने अपने बलबूते पर चैथा दर्जा प्राप्त किया हुआ है। आज भी मीडिया अन्य तीनों स्तंभों से ज्यादा महत्वपूर्ण बना हुआ है। शेष तीनों स्तंभों की मीडिया जरूरत बना हुआ है।वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी ने विषय गोष्ठी लोकतंत्र के स्तंभों में मीडिया की संवैधानिक स्थिति पर बोलते हुए कहा कि आदि पत्रकार नारद जी ने संवाद की कला सिखायी। उन्होंने सकारात्मक शक्तियों का साथ दिया। लोकतंत्र में जहां एक आम आदमी की स्थिति है, वही हम पत्रकारों की स्थिति है। देश का जब संविधान बनाया गया उसमें हमें कोई जगह नहीं दी गई। जबकि लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका मीडिया की रही। जिस दिन मीडिया एकजुट हो जायेगा, उसी दिन मीडिया को लोकतंत्र में संवैधानिक दर्जा प्राप्त हो जायेगा। इनके अतिरिक्त सुनील अग्रवाल, डा. वी.डी.शर्मा (प्रदेश महासचिव), अशोक वर्मा, अजय कांबोज, अनिल वर्मा आदि ने भी विचार रखें। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की। मंच का संचालन पं सुभाष चंद्र जोशी ने किया।

Leave A Comment