Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पौड़ी : कार खाई में गिरी, पीठासीन अधिकारी की मौत, तीन घायल

पौड़ी/देहरादून। विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार दुर्घटना में एक पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो द्वितीय मतदान अधिकारी व एक तृतीय मतदान अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही निर्वाचन व शिक्षा विभाग पौड़ी में शोक की लहर है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा के तीन मतदान केंद्रों के चार निर्वाचन कार्मिकों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को मतगणना स्थल पर जमा किया। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे चारों पौड़ी से देहरादून के लिए रवाना हुए, लेकिन पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचौंरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में विधानसभा सीट श्रीनगर के राप्रावि चौपड़ा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी भानियावाला देहरादून की मौत हो गई। बकि राप्रावि चौपड़ा के द्वितीय मतदान अधिकारी नरेंद्र सिंह गुसांई (चालक), राप्रावि नवाखाल मतदान केंद्र के द्वितीय मतदान अधिकारी सुरेंद्र सिंह व राप्रावि चिपलघाट के तृतीय मतदान अधिकारी जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें नरेंद्र सिंह गुसाईं की स्थिति नाजुक है। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग व जिला प्रशासन कार्मिक के परिवार के साथ खड़ा है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। कार दुर्घटना में घायल निर्वाचन कार्मिकों में दो यमकेश्वर और दो नैनीडांडा ब्लाक में सेवारत हैं। पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी यमकेश्वर ब्लाक के जनता इंटर कालेज बुधौली में प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि तृतीय मतदान अधिकारी जय सिंह रावत जनता इंटर कालेज बुधौली में कनिष्ठ सहायक हैं। सुरेंद्र सिंह रावत नैनीडांडा ब्लाक के राप्रावि दिगोली और नरेंद्र सिंह गुसाईं नैनीडांडा के राप्रावि कलखोबिया में सहायक अध्यापक हैं। मृतक रणवीर नेगी भानियावाला, घायल नरेंद्र गुर्साइं विकासनगर, सुरेंद्र सिंह हाथीबड़कला देहरादून व जय सिंह बापूग्राम ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

Leave A Comment