Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



प्रदेश की जनता को उत्तराखण्डियत को मजबूत करने वाला नेता चाहिए : हरदा

लालकुआं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवँ कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपनी सीट लालकुंआ से नामाकंन दाखिल कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए हरदा ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए एक बार फिर वें चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पहले भी एक सेवक के रूप में उन्हें परखा है और एक बार फिर राज्य की जनता उन्हें आशीर्वाद देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कौन विधायक हो इस बात की लड़ाई नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के सिद्धांतों, मूल्यों और मान्यताओं को बचाने की है।

हरदा ने कहा कि आज उत्तराखण्डियत खतरे में है। जो हमारी शान है, हमारी पहचान है, हमारा मान, अभिमान, परम्पराओं का समूचा स्वरूप है और जिस रूप में उत्तराखंड को दुनिया पहचानती है वो उत्तराखण्डियत पिछले 5 सालों से खतरे में है।

हरदा ने कहा कि ये महत्वपूर्ण समय है, इस वक्त राज्य की जनता ये महसूस कर रही है कि हरीश रावत जैसा कोई परखा हुआ, अनुभवी और परिपक्व नेता होना चाहिए जो उत्तराखण्डियत को इतना मजबूत करके  जाए कि कोई निकम्मी सरकार आकर उत्तराखण्डियत और राज्य आंदोलन के मूल्यों एवँ मान्यताओं को रौंद न सके।

हरीश रावत ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के राज में अनेकों विकास कार्य रुक गए। उन्होंने हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र का ज़िक्र करते हुए रुके हुए विकास कार्य भी गिनवाए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथी किसी वजह से खफा है तो बातचीत कर उनकी नाराज़गी दूर की जाएगी। उन्होंने ग्रेड पे का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उसे यथावत रखा जाएगा।

उन्होंने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को जारी कर दिया है जिनमें चारधाम, 4 लाख स्थाई रोजगार, गैस सिलेंडर की कीमत नहीं होगी 500 के पार, 5 लाख परिवारों को हर साल 45000 रुपये देंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही उत्तराखंड के विकास के दस्तावेज के तौर पर घोषणा पत्र जारी करेगी।

Leave A Comment