Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



पिता ने नवजात बेटी को जमीन पर पटका, मौत

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में एक पिता ने अपनी चार माह की नवजात बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अरोपित होराईया बलरामपुर, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। जो गत चार वर्षों से अपनी ससुराल मोरी में निवास कर रहा था। पुलिस ने नवजात की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। घटना मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव की है, जहां सोमवार देर शाम को बजरंगी पुत्र कालिका प्रसाद व उसकी पत्नी सुनिता देवी का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों की आपस में मारपीट हो गई। इसी दौरान गुस्से में आये पिता बजरंगी ने पत्नी सुनीता की गोद से चार माह की नवजात बच्ची को छीना और उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में सुनीता देवी ने बच्ची को जमीन से उठाकर मोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। मोरी थाना प्रभारी मोहन कठैत नें बताया कि सोमवार देर शाम को सुनिता पत्नी बजरंगी ग्राम कुनारा मोरी ने थाने में आकर अपने पति बजरंगी के विरुद्ध तहरीर दी और अपनी चार माह की नवजात बेटी कोमल को आपसी झगड़े में गुस्से से जमीन में पटक कर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार न्यायालय में पशे किया गया। जहां न्यायालय में उसे जेल भेज दिया है। बताया कि बजरंगी पुत्र काली प्रसाद कतकुइयाँ थाना-हरोईया,जनपद -बलरामपूर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है। जो गत तीन वर्षों से कुनारा में ही निवास कर रहा था। वह मजदूरी का काम करता है। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।

Leave A Comment