Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



उत्तराखण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने को चलेगा जन अभियान

 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में वाईस एडमिरल (से नि) अनिल कुमार चावला व सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के क्षेत्र में दोनों के साथ बैठक करते हुए उनके अनुभवों से सुझाव प्राप्त किए। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक जन अभियान चलाये जाने के जरूरत है। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान को एक जन आन्दोलन से जोड़ते हुए सभी हितधारकों को इस अभियान से जोड़ना है। इसके अलावा घर से निकलने वाले कूड़े का पृथक्कीकरण (गीला एवं सूखा कूड़ा) अलग-अलग किया जाना अति आवश्यक है। बैठक में सफाई करने वाले कर्मियों को उचित सम्मान एवं उनका हौसला बढ़ाये जाने पर बातचीत की गई। इंदौर मॉडल का अध्ययन कर उसे उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में किस तरह क्रियान्वित किया जाए इस पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने कहा कि प्रथम चरण में स्वच्छता अभियान को देहरादून एवं हरिद्वार शहरों से शुरू किया जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे श्री चावला एवं श्री नौटियाल के अनुभवों से लाभ प्राप्त करते हुए जल्द ही नगर निगमों के मेयरों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इस दौरान श्री चावला द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केरल राज्य में उनके द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी गई। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन पर विस्तार से अपने अनुभव साझा किए। अनूप कुमार नौटियाल ने उत्तराखण्ड में स्वच्छता की चुनौती और अवसरों को लेकर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा वर्तमान में देहरादून नगर निगम और उनके द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभी तक 105 स्कूलों से 48 हजार विद्यार्थी और अध्यापक अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग व गीले, सूखे कूड़े के पृथक्कीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में प्लास्टिक यूज के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्कूल प्रशासन व छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक संरक्षक, प्लास्टिक योद्धा एवं प्लास्टिक प्रहरी बनाया गया है। बैठक में उत्तराखण्ड को स्वच्छ बनाने हेतु कई   अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave A Comment