Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



उत्तराखंड : पीएम से मिले भाजपा अध्यक्ष, जानिए खबर

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य मे चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। भट्ट ने आगामी  विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल सहभागिता के लिए  प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।भट्ट ने बताया की मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर वाइब्रेंट विलेज परियोजना के तहत उत्तराखंड के सीमांत गांवों में हो रहे कार्यों एवं इन सीमांत क्षेत्रों में कौन कौन से केंद्रीय मंत्री इन क्षेत्रों में दौरों पर आए हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली । प्रधानमंत्री मोदी ने जोशीमठ आपदा पर जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस योजना का लाभ आगामी चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों की संख्या में मिलने जा रहा है जिसमे एक बड़ी संख्या सीमा दर्शन करने के इच्छुक पर्यटकों की होने वाली है। उन्होंने जानकारी दी कि चमोली में इस  यात्रा का महत्त्वपूर्ण पड़ाव टिम्मरसैण महादेव मंदिर होने वाला है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ, श्री हेमकुंड साहिब रोपवे एवं मानसखंड परियोजना के तहत देवभूमि के देवालयों तक सुगम यात्रा हेतु मदद के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार एवं केंद्र के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी के अतिरिक्त प्रदेश के राजनीतिक एवं सांगठनिक विषयों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने चार धाम यात्रा की तैयारियों, बद्रीनाथ के मास्टर प्लान एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को श्री केदारनाथ मंदिर की माला, श्री बद्रीनाथ मंदिर का छायाचित्र व अंगवस्त्र के साथ ही देवप्रयाग से लाया गंगाजल भेंट किया। 40 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जोशीमठ आपदा और वहां होने वाले राहत एवं पुनर्वास के कामों की विस्तार से जानकारी ली । इस दौरान श्री भट्ट ने राहत पुनर्वास के कार्यों में केंद्र की मदद एवं राज्य द्वारा अपेक्षित पुनर्वास पैकेज पर सहमति देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर जारी कामों एवं चार धाम यात्रा की तैयारियों के बारे में विस्तार से प्रधानमंत्री को जानकारी दी एवं यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ, श्री हेमकुंड साहिब रोपवे एवं मानसखंड परियोजना के तहत देवभूमि के देवालयों तक सुगम यात्रा हेतु मदद के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार एवं केंद्र के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी के अतिरिक्त प्रदेश के राजनीतिक एवं सांगठनिक विषयों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली।

Leave A Comment