Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित

अखिलेश के साथ पूरा परिवार पहुंचा हरिद्वार

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह की अस्थियां लेकर आज उनका पूरा परिवार सैफई से यहां पहुंचा (चंडी घाट) नमामि गंगे घाट पर विधिवत कर्मकांड पूजा के साथ उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का अभी बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद मेंदाता अस्पताल गुड़गांव में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर परिजनों द्वारा उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया था जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके पुत्र अखिलेश यादव आज 3 चार्टर प्लेन के जरिए अपने पूरे परिवार के साथ नेताजी का अस्थि कलश लेकर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला हरिद्वार चंडीघाट पहुंचा। गंग नहर की सफाई के तहत पानी रोके जाने के कारण वीआईपी घाट पर पानी की कमी के कारण उनके अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम नमामि गंगे घाट पर रखा गया था। यहां उनका अस्थि कलश एक मंच पर रखा गया जहां उनके सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 40 मिनट तक चले कर्मकांड के बाद उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर अखिलेश के साथ उनकी पत्नी तथा चाचा शिवपाल यादव सहित परिवार के 14-15 लोग मौजूद थे। इस दौरान घाट पर अन्य किसी का प्रवेश वर्जित रखा गया। उनके समर्थकों की भारी भीड़ के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला व यतिश्वनानंद भी मौजूद रहे।

Leave A Comment