Breaking News:

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026



पूर्व उप महाधिवक्ता हर्षमणि रतूड़ी ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 25वें अंक का विमोचन, जानिए खबर

 

डोईवाला। सामाजिक सरोकारों, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और जनचेतना को समर्पित मासिक पत्रिका साईं सृजन पटल के 25वें अंक का विमोचन पूर्व उप महाधिवक्ता हर्षमणि रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन और समाजोपयोगी विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य और पत्रकारिता समाज को सकारात्मक दिशा देने के सशक्त माध्यम हैं। रतूड़ी ने कहा कि आज के दौर में ऐसी साहित्यिक एवं सामाजिक पत्रिकाओं की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है, जो समाज के सकारात्मक पक्षों, लोक-संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण तथा जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पाठकों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि साईं सृजन पटल अपने नाम के अनुरूप रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को एक मंच प्रदान कर रहा है। पत्रिका का 25वें अंक तक पहुंचना उसके संपादकीय संकल्प, पाठकों के विश्वास और सभी रचनाकारों के सहयोग का प्रमाण है। उन्होंने पत्रिका परिवार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज और साहित्य की सेवा करते रहने का आह्वान किया।पत्रिका के संस्थापक एवं संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक विचारों को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि पत्रिका के माध्यम से स्थापित और नवोदित दोनों प्रकार के रचनाकारों को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। हमारा निरंतर प्रयास है कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, भाषाओं, परंपराओं और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों को व्यापक पहचान मिले।

उन्होंने कहा कि 25वें अंक का प्रकाशन पत्रिका की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन यह यात्रा का पड़ाव नहीं, बल्कि और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा है। भविष्य में भी पत्रिका समाज के हित में रचनात्मक और सार्थक विषयों को प्राथमिकता देती रहेगी। पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि साईं सृजन पटल ने बहुत कम समय में साहित्य, समाज और रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। पत्रिका निरंतर युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रिका का उद्देश्य केवल सामग्री का प्रकाशन करना नहीं, बल्कि विचारों का ऐसा सकारात्मक संवाद स्थापित करना है, जो समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और रचनात्मक परिवर्तन की प्रेरणा दे।इस अवसर पर लेखिका नीलम तलवाड़ तथा इंसाईडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत भी उपस्थित रहे। सभी ने साईं सृजन पटल के 25वें अंक के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पत्रिका परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave A Comment