Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



पुत्र के साथ हुए विवाद में पिता की मौत, जानिए खबर

रुड़की। रुड़की के मोहनपुरा लक्ष्मीनगर में पुत्र के साथ हुए विवाद में पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा नशा करता था और इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें पिता के फर्श पर गिरकर सिर से खून बहने के चलते मौत हो गई। घटना के समय घर में बेटे के साथ उसके कुछ दोस्त एक युवती भी थी। जो सभी घटना के बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर काॅलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ लक्ष्मीनगर में रह रहे थे। रामपाल की पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। बताया गया है कि रामपाल अक्सर योगेंद्र को नशा करने से रोकते थे। इसको लेकर आए दिन रामपाल का अपने बेटे से विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि रामपाल की घर में उसके बेटे ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार रामपाल के सिर से खून बह रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी।
उनके हाथ और चेेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि सुबह रामपाल के छोटे बेटे के कुछ दोस्त जिनमें एक युवती भी शामिल थी घर पर आए थे। इसी दौरान पिता से बेटे का विवाद हुआ। झगड़े के दौरान रामपाल नीचे गिर गए और उनका सिर फर्श से टकरा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस फरार बेटे की तलाश कर रही है। साथ ही घर पर आए उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मृतक के बड़े बेटे को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment