Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



राहुल गांधी की सफल यात्रा के समापन का श्रेय मुख्यमंत्री धामी ना लेंः धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा के समापन का श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए जाने का मखौल उड़ाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री के इस बयान को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे बताया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि राहुल गांधी ने जब से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी तभी से भाजपा के नेता इसका मखौल उड़ाने में लगे थे परंतु राहुल गांधी ने जिस बहादुरी और विश्वास के साथ इस यात्रा को पूरा किया है वह उनकी इच्छा शक्ति और देश की एकता और अखंडता के प्रति उनका समर्पण दर्शाता है। उन्होंने कहा लाल चैक पर झंडा फहरा कर एक बार फिर से राहुल गांधी ने सिद्ध कर दिया है कि वह उस बहादुर नेहरू और गांधी परिवार की बहादुर संतान है जिसके दो दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए शहादत दी और जिनके बाप दादा ने देश की आजादी के लिए लंबी जेल यात्राएं सही और आजादी के बाद देश के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर में यात्रा के समापन पर धारा 370 का हवाला दिए जाने को छोटा मुंह बड़ी बात की संज्ञा दी और कहा कि जब भी कांग्रेस आएगी, कांग्रेस एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर को एक संगठित प्रदेश बनाकर वहां के लोगों की जन आकांक्षाओं के विपरीत लिए गए केंद्र के फैसले को बदलने का काम करेगी। उन्होंने कहा राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाथों-हाथ लिया है और राज्य के दो शक्तिशाली नेता उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती इस यात्रा में उनका स्वागत करते दिखाई दिए। यही नहीं हजारों कश्मीरियों ने भी उनका स्वागत किया। प्रताप ने कहा आगामी विधानसभा के चुनाव राहुल गांधी की देश में बढ़ती लोकप्रियता और जनता में स्वीकार्यता कोशिश करेंगे। जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से हो चुकी है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार का राहुल गांधी को एकमात्र विकल्प बताया।

Leave A Comment