Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



राज्यपाल ने होम स्टे का भ्रमण किया, संचालकों से ली जानकारी

 

देहरादून | राज्यपाल भीमताल में बने रॉक हिल इन और महाजन होम स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होम स्टे संचालकों से जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिक गतिविधियों का आधार है। होम स्टे योजना पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सी.डी.ओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष तक कुल 900 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हो चुके है जिनकी संख्या गत वर्ष  में 200 थी। इस पर राज्यपाल ने सी.डी.ओ की प्रशंसा की और कहा कि इसमें निरंतर और अधिक वृद्धि की जाए। राज्यपाल ने एमडी कुमाऊँ मंडल विकास निगम, डॉ. संदीप तिवारी से कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत आने वाले स्थानों में केएमवीएन की अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाएं। उन्होंने मानसखण्ड क्षेत्रों में होम स्टे के लिए अधिक लोगों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को यहां अधिक से अधिक गतिविधियों में व्यस्त रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास करना होगा। इस दौरान राज्यपाल ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर भीमताल क्षेत्र की चुनौतियों व समस्याओं पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि हमें ग्राम स्तर तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास करना होगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अधिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए निजी हितधारकों का सहयोग लेना होगा और उन्हें उनके व्यवसाय हेतु हर संभव सहायता प्रदान कि जाय। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। भीमताल भ्रमण के दौरान टीआरएच भीमताल में राज्यपाल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से उनके व्यवसाय में आ रही समस्याओं, चुनौतियों व उत्पादों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह उत्तराखण्ड में आर्थिक प्रगति ला सकते है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की पैकेजिंग के साथ-साथ अपने उत्पादों में वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान दे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के उत्पाद निःसंदेह विश्वस्तरीय हैं उनको केवल ब्रांडिंग की जरूरत है। हमें अपने उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने की जरूरत है जिसमें बेहतर पैकेजिंग मददगार हो सकती है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपने उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग भी करें ताकि उनके उत्पादों की जहां बेहतर बिक्री होगी वहीं उन्हें अच्छा मूल्य भी प्राप्त होगा। शुक्रवार को राज्यपाल ने भीमताल भ्रमण के दौरान भीमताल व भवाली होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। टीआरएच भीमताल में पदाधिकारियों के साथ बैठक में राज्यपाल ने होटल संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की और उनके सुझाव लिए। राज्यपाल ने कहा कि हमें पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में विश्व भर के लोग आध्यात्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन सहित यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ उठाने आते हैं। हमें उन्हें विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रखने के साथ-साथ उनके लिए सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया। पदाधिकारियों ने भीमताल व भवाली में ट्रैफिक जाम की समस्या, वाहनों की पार्किंग की समस्या, रोड कनेक्टिविटी आदि प्रमुख रहीं। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि भीमताल में झील यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Leave A Comment