Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



राजधानी दून में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी दून में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दम्पत्ति को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लग्जरी कार, तीन मोबाइल, हजारों की नगदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से थाना राजपुर व एएचटीयू को सूचनाएं मिल रही थी कि काफी समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार का रैकेट चलाकर महिलाओं की सप्लाई कर रहे हैं। इन सूचनाओं पर थाना राजपुर पुलिस तथा एएचटीयू टीम ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उक्त सूचना सही पायी गयी। इस पर संयुक्त टीम द्वारा एक सूचना के बाद 14 अगस्त की रात को कुठाल गेट बैरियर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जब एक होंडा अमेज कार को रोका और उसमें बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की गई, तो उन्होने अपने आपको पति पत्नी बताते हुए अपना नाम संदीप अग्रवाल पुत्र रामधन अग्रवाल व सपना अग्रवाल पत्नी संदीप अग्रवाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर मोड़ जनपद हरिद्वार बताया। वाहन में पीछे बैठी दो महिलाओं के बारे में पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर कार चालक संदीप अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि वह तथा उनकी पत्नी सपना अग्रवाल देहरादून के अलग अलग क्षेत्रों में देह व्यापार हेतु महिलाओं को सप्लाई करने का काम करते हैं और इसी क्रम में वह पीछे बैठी दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। गाड़ी की चेकिंग पर गाड़ी में काफी आपत्तिजनक सामान भी पुलिस को मिला। पूछताछ में गाड़ी में बैठी अन्य दो महिलाओं ने बताया कि अपनी गरीबी और मजबूरी के कारण और इन दोनों पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिए जाने के कारण वह अवैध कार्य कर रहें थे। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि यह दोनों पतिकृपत्नी पिछले काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे है। यह लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अनेको ग्राहकों से सम्पर्क करते थे, और डिमांड के अनुसार बाहर से लडकिया बुला कर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते थे। यह लोग एक स्थान में छः से सात महीने से ज्यादा किराये पर नही रहते ताकि आसपास के लोगो को इन पर ज्यादा शक न हो। पुलिस ने उनके पास से 1800 रूपये की नगदी व तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया हे।

Leave A Comment