Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



राम और बजरंगबली भाजपा की बपौती नहींः करन माहरा

 

देहरादून। कांग्रेस के कर्नाटक चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा से उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस अब आमने सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने अब भाजपा के हनुमान चालीसा पाठ को भाजपा के खिलाफ हथियार बना लिया है। कांग्रेस मुख्यालय में आज भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अब भगवान और बजरंगबली ही भाजपा के कुकृत्यों के लिए उसका विनाश करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा राजधानी दून सहित सभी जिला मुख्यालयों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि भगवान राम और बजरंगबली भाजपा की बपौती नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो दूसरे दलों पर राजनीतिक तुष्टीकरण का आरोप लगाती है वह खुद अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने में जुटी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि भाजपा के अनुषांगिक दलों द्वारा मुसलमानों के सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़े जाने के विरोध में हनुमान चालीसा के पाठ की शुरुआत की गई थी। जो अब वोटों के ध्रुवीकरण का माध्यम बना ली गई है। पीएफआई और बजरंग दल को बैन करने की घोषणा से भाजपा और उसके सहयोगी दल अब कांग्रेस की बखिया उखाड़ने में लगे हुए हैं जिसके जवाब में अब कांग्रेसी नेता भी हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करा रहे हैं। उधर इस मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत भी अब भाजपा पर हमलावर देखे जा रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं के कुकृत्यों के लिए भगवान राम और बजरंगबली भाजपा को जरूर दंडित करेंगे। उनका कहना है कि भगवान राम और हनुमान ने हिंसा और आतंक फैलाने वालों को जिस तरह दंडित किया है उसके शास्त्र गवाह है इसलिए जो हिंसा कराते हैं और हत्या कराते हैं उन्हें भी बजरंगबली जरूर दंडित करेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ से पहले गणपति के भजन गाए गए इस कार्यक्रम में तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Comment