Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



रानीखेत : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में प्रशासनिक अफसर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नाबालिग छात्रा से दुराचार का प्रयास व छेड़छाड़ करने वाले आरोपित प्रशासनिक अफसर एवी प्रेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार देर शाम यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद रानीखेत पुलिस ने आरोपित अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित अफसर को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली निवासी एक नाबालिग ने दिल्ली सरकार में तैनात एक संयुक्त सचिव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोपित एवी प्रेमनाथ के खिलाफ राजस्व पटवारी चौकी गोविंदपुर में पॉक्सो एक्ट 7/8 आईटी 66 डी और आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी एवी प्रेमनाथ अल्मोड़ा तहसील के गोविंदपुर स्थित डंडाकांडा नामक स्थान में प्लीजेंट वैली नाम से एक स्कूल  का फाउंडर मेंबर बताया जा रहा है। आरोप है कि अपने इसी ऐशगाह पर उसने नाबालिग से दुराचार का प्रयास किया था। इस मामले के सामने के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। बीते मंगलवार को ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर नारेबाजी की थी। ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एवी प्रेमनाथ का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले उन पर डांडा-कांडा गांव में अतिक्रमण व अवैध निर्माण का मामला चल रहा है। इस मामले में एसडीएम ने नोटिस भी जारी किया था। प्रेमनाथ व उनकी पत्नी और एनजीओ संचालक पर सौ नाली जमीन खरीदने संबंधित मुकदमा भी चल रहा है। लेकिन इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ था।

Leave A Comment