Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



राष्ट्रीय दृष्टिबधितार्थ दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में कार्यशाला का हुआ आयोजन, जानिए खबर

 

देहरादून | राष्ट्रीय दृष्टिबधितार्थ दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, राजपुर रोड देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सिम्युलेटेड टीचिंग से संबंधित कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह नेगी कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण को लेकर विश्वविद्यालय हमेशा से गंभीर रहा है और इसी की परिणति है कि विश्वविद्यालय का यह पाठ्यक्रम आज दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिक्षक तैयार करने में राज्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यथाशीघ्र विश्वविद्यालय को विशेष शिक्षा में एम एड पाठ्यक्रम की मान्यता नवीन सत्र से मिल जाएगी जिसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर भारतीय पुनर्वास परिषद को प्रेषित किया जाना है।साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा बीएड विशेष शिक्षा के दो अन्य पाठ्यक्रम दृष्टि बधितार्थ व श्रवण बाधिता के संचालन की अनुमति इसी सत्र से विश्वविद्यालय को मिल चुकी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निदेशक डॉ कमलवीर जग्गी ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा के विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह के पाठ्यक्रमों को लेकर गंभीर प्रयास किया जाना है यह समाज के हित की बात है। और हम सब का प्रयास यह होना चाहिए कि इस तरह के संस्थान के लिए सभी नागरिकों को सहयोग करना आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रतिभागी संस्थान की सेवाओं का लाभ लेकर दिव्यांग जनों के लिए सेवा प्रदाता और शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ कुमार पोखरियाल द्वारा छह दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इससे पूर्व डॉ विनोद के द्वारा सभी प्रतिभागियों में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतिभागी मीनाक्षी एवं सलोनी आनंद द्वारा कार्यशाला में अपने अनुभव बताए गए। कार्यशाला के समापन सत्र पर डॉ सुरेंद्र धालीवाल, इसोप नोबी, राजन तरुण नेगी इत्यादि समय बीएड विशेष शिक्षा के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Leave A Comment