Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून से 5 ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ चयन, जानिए खबर

 

देहरादून | राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड से 5 ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का अटल बिहारी वाजपेई ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स ग्वालियर मध्य प्रदेश के लिए हुआ चयन।जिसमें दो लड़कियां शीतल कुमारी और अनुष्का दुबे हैं तथा लड़कों में साहिल,शिवम सिंह नेगी और हिमांशु पाल का चयन हुआ है। इनमें शिवम सिंह नेगी,साहिल और शीतल कुमारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा हिमांशु पाल और अनुष्का दुबे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए खेलते हैं।पाँच पैरा खेलों में कुल पैंतालिस खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिन्हें 2 सितंबर को उक्त संस्थान को रिपोर्ट करनी है।पांच पैरा स्पोर्ट्स हैं ट्रैक एंड फील्ड, पैरा बैडमिंटन,पैरा टेबल टेनिस,पैरा स्विमिंग और ब्लाइंड फुटबॉल।जिनमें ब्लाइंड फुटबॉल में कुल छः खिलाड़ियों का चयन है और उसमें से पांच उत्तराखंड से हैं और एक खिलाड़ी केरल से है।चयन जून माह में हुए ट्राइल के आधार पर हुआ है।यह चयन रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम 2025 के तहत किया गया है।यह ट्रेनिंग सेंटर देश का पहला एक्सक्लूसिव सेंटर है पैरा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए।यह संस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन आता है।उत्तराखंड के पांचों खिलाड़ी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में कोच नरेश सिंह नयाल से ट्रेनिंग लेते थे।सभी खिलाड़ी लगभग पिछले 6 सालों से ट्रेनिंग कर रहे हैं।यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे खिलाड़ी अब विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में भी अपनी जगह बना पाने में सक्षम हो रहे हैं।संस्थान और आदर्श विद्यालय के लिए भी यह हर्ष का विषय है,इस संस्थान के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल करते जा रहे हैं |

 

Leave A Comment