Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण द्वारा आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

देहरादून। इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन की 42वीं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय देहरादून द्वारा 9 से 11 नवंबर 22 तक किया जा रहा है। INCA के इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, (सेवानिवृत्त) द्वारा उद्घाटन किया गया। एक ओर जहाँ उत्तराखण्ड वासियों में राज्य स्थापना दिवस का उत्साह एवं खुशियाँ थी, वहीं देवभूमि की इस धरा पर आज ही के दिन राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कराया जाना बहुत ही गौरवशाली है। भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, NM इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वर्ष 1979 में INCA के स्थापना के बाद से ही राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण विभाग (NHD) के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्टोग्राफी के क्षेत्र में सक्रियतापूर्वक बेहतरीन काम करते आ रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) ने 01 से 03 नवंबर 2017 तक देहरादून में 37वीं INCA सम्मलेन का आयोजन किया था। इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) की स्थापना 1979 में हुई थी और यह कार्टोग्राफी के क्षेत्र में 3000 से अधिक सदस्यों के साथ सबसे बड़े संगठनों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (NHO), सर्वे ऑफ इंडिया, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, नेशनल थीमैटिक मैप ऑर्गनाइजेशन एवं सामान पेशा वाले अन्य कई संसथान तथा यूनिवर्सिटीज जैसे संगठन इस एसोसिएशन का हिस्सा हैं। कार्टोग्राफी के विभिन्न पहलुओं में सामंजस्य स्थापित करने के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों में इसकी विभिन्न शाखायें कार्यरत हैं। यह बड़े गर्व की बात है कि कई मानचित्रकार, प्रख्यात वैज्ञानिक, योजनाकार और पेशेवर वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। INCA के इस 42वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मुख्य थीम ‘डिजिटल कार्टोग्राफी टू हार्नेस ब्लू इकोनॉमी है। सम्मलेन के विचार-विमर्श को 7 उप-विषयों में विभाजित किया जायेगा। ये 7 उप-विषय हैं : मानचित्रण के लिए स्पेस टेक्नोलॉजीज सतत विकास के लिए कार्टोग्राफिक एप्लिकेशन आपदा प्रबंधन में जियोमैटिक्स पर्यावरण योजना और प्रबंधन के लिए मैपिंग आरएस और जीआईएस का उपयोग करके प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन एवं मानचित्रण संसाधन प्रबंधन के लिए हाइड्रोग्राफी एवं भूमि संसाधन मानचित्रण एवं सर्वेक्षण सभी विषय मानचित्रकार और वैज्ञानिक समुदाय के लिए समकालीन रुचि के हैं। क्षेत्र में प्रतिष्ठित कर्मियों द्वारा इन विषयों पर बड़ी संख्या में पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। कांग्रेस का परिणाम विकासात्मक उद्देश्यों के लिए कार्टोग्राफी को एक उपकरण के रूप में उपयोग करने की व्यवहार्यता का पता लगाना है। इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) की 42वीं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के महासर्वेक्षक सुनील कुमार (संयुक्त सचिव) डीएसटी, संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर Rear Admiral लोचन सिंह पठानिया, निदेशक NATMO और प्रमुख वैज्ञानिक इसरो, एसईआरबी, आईआईआरएस, एनआरएसए, एनएटीएमओ के अतिरिक्त चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय, जाधवपुर विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षाविद आदि शामिल होंगे।

Leave A Comment