Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



आरआईएमसी, नकरोंदा एफ सी और हिमालयन एफ सी ऋषिकेश ने जीता दून कप स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप

देहरादून | देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित देहरादून के लाला मान सुमरथ दास मेमोरियल पवेलियन फुटबाल ग्राउंड मे आयोजित 1 और दो जून को दून कप स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया था जिसमे राज्य भर से अंडर 12 मे 12 टीम ने, अंडर 17 मे 16 टीम ने और 45 प्लस मे 8 टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमे देश के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था आयोजक कर्ता देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष / हेड कोच और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महा सचिव विरेन्द्र सिंह रावत ( पूर्व नेशनल खिलाडी, कोच और रेफरी,अनगिनत इंटरनेशनल और नेशनल अवार्ड से सम्मानित, पूर्व विधायक प्रतियाशी, नेशनल फुटबाल गोल्ड मेडलिस्ट) ने बताया की दून कप लगातार 15 साल से आयोजित किया जा रहा है हमारा उद्देश्य छोटे से लेकर बड़े मास्टर्स खिलाड़ियों को एक जुट करना और ज़ब 5 से लेकर 60 साल तक का खिलाडी प्रतिभाग करता है तो छोटे खिलाडी सीनियर खिलाड़ियों को और सीनियर खिलाडी छोटे बच्चों को देखकर प्रभावित होते है और एक दूसरे को प्रोत्साहित करते है |
रावत ने बताया की फाइनल मैच मे अंडर 12 मे आर आई एम सी ने विल्स युथ क्लब देहरादून को 1-0 से हराया आर आई एम सी की तरफ से गोल मारा आयुष ने और टीम को विजेता बनाया| अंडर 17 मे नकरोंदा एफ सी देहरादून ने आर आई एम सी को पेनल्टी मे 3-2 से हराया और 45 प्लस मे हिमालयन एफ सी ऋषिकेश ने उत्तराखंड एफ सी को पेनल्टी मे 7-6 से हराया सभी विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मैडल, सर्टिफिकेट मुख्य अतिथि समाज सेवक, पूर्व नेशनल गोल कीपर खिलाडी बिनेश राणा, 7 बार आर्मी से सर्विसेज खेले पूर्व नेशनल खिलाडी मनीष शर्मा, बलूनी स्कूल के एम डी बिपिन बलूनी, दून वेली इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल श्री चिरंजीव सोही, ब्राइट स्पेस स्कूल के एम डी बृजेश शर्मा, उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र बिष्ट जी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरुषकृत किया गया, अंडर 12 मे बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट विल्स युथ के सार्थक शर्मा को, अंडर 17 मे देहरादून फुटबाल एकेडमी के अनुराग नेगी को, 45 प्लस मे हिमालयन एफ सी ऋषिकेश के गोल कीपर राहुल बिजलवान को दिया गया प्रतियोगिता मे जिन साथियों ने सहयोग किया उसमे विमल सिंह रावत, सुरेन्द्र पुन, विजय खंडूरी, श्याम, महेन्द्र सिंह रावत, संजय गुसाई, दिलबर सिंह बिष्ट, नलिश शर्मा, मनोज नेगी, उस्मान खान, राजेंद्र सिंह रावत, अश्वनी कुमार, बीरेंद्र रतूड़ी, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर रविंद्र भंडारी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर निधि बिंजोला, राजेश खत्री, रघुबीर सिंह ग्राउंड मेन प्रेम आदि का सहयोग रहा रेफरी सत्य प्रसाद जोशी, सनम पुन, हर्षित, हिमांशु, मित्रा नन्द नौटियाल, मनोज नेगी, वी एस रावत, मैच कमिश्नर दिलबर सिंह बिष्ट और रमेश राणा रहे |

Leave A Comment