Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



RTI खुलासा : उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना महामारी से की 33.61 करोड की कमाई

 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना महामारी की तीनों लहर में कोविड नियमों के उल्लंघन पर चालान करके 33 करोड़ 61 लाख 14 हजार 635 रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार के तहत ली गई सूचना में हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से कोविड नियमोें के उल्लंघन पर किये गये पुलिस द्वारा किये गये चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 661 के साथ उपलब्ध सम्बन्धित विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना महामारी प्रथम, दूसरी व तीसरी लहर (24 जनवरी 2022 तक) कोविड नियमों के उल्लंघन पर कुल 21 लाख 10 हजार 614 चालान किये तथा रू. 33 करोड़ 61 लाख 14 हजार 635 रूपये का जुर्माना (शमन शुल्क) वसूला हैै। इस अवधि में मास्क न पहनने पर किये गये चालान वालों को 19 लाख 77225 मास्क भी वितरित किये है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार प्रथम लहर में कुल 10 लाख 08 हजार 513 चालान, दूसरी लहर में 10 लाख 11 हजार 710 चालाना तथा तीसरी लहर में कुल 90391 चालान किये गये हैै। पुलिस द्वारा इन चालानों पर पहली लहर में 17 करोड़ 40 लाख 39 हजार 545, दूसरी लहर में 14 करोड़ 62 लाख 20 हजार 790 तथा तीसरी लहर में 1 करोड़ 58 लाख 54 हजार 300 रूपये जुर्माना/शमन शुल्क वसूला गया है। मास्क वितरण के आंकड़ों के अनुसार पहली लहर में 10 लाख 13 हजार 479, दूसरी लहर में 8 लाख 89 हजार 680 तथा तीसरी  लहर में 74066 मास्क वितरित किये गये है। नदीम को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड भर में मास्क न पहनने पर कुल 828411 चालानों में पहली लहर में 666155, दूसरी में 1,50,026 तथा तीसरी लहर में 12230 चालान किये गये है। सोशल डिस्टेंसिंग पर कुल 10 लाख 99 हजार 580 चालानों में प्रथम लहर में 223810 दूसरी में 8,01,506 तथा तीसरी लहर में 74264 चालान किये गये हैै, जबकि लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर कुल 1,82,623 चालानों में 1,18548 पहली लहर में, 60179 दूसरी तथा 3897 चालान तीसरी लहर में किये गये हैै। नदीम को उपलब्ध जिलावार आंकड़ों के अनुसार वसूले गये जुर्माने में सर्वाधिक जुर्माना 6,करोड़ 77 लाख 57325 देहरादून जनपद में, दूसरे स्थान पर 6 करोड़ 59 लाख 26,850 हरिद्वार जनपद में तथा तीसरे स्थान पर 5 करोड़ 5 लाख 60860 रूपये का जुर्माना उधमसिंह नगर जिले में वसूला गया हैै। अन्य जिलोें में 67 लाख उत्तरकाशी, 1 करोड़ 94 लाख 94,850 टिहरी, 73.32 लाख चमोली, 62.85 लाख रूद्रप्रयाग, 2 करोड़ 48 लाख 9,550 पौैड़ी, 1 करोड़ 33 लाख 32,900 अल्मोड़ा, 79.74 लाख बागेश्वर, 72.86 लाख चम्पावत, 97.13 लाख पिथौैरागढ़, 4 करोड 73 लाख 1100 नैैनीताल जिले तथा 16.39 लाख रेलवे पुलिस (जी.आर.पी) द्वारा वसूला गया हैै। चालानों के जिलावार आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 4,48,899 चालान हरिद्वार जिले में, दूसरे स्थान पर 435877 देहरादून तथा तीसरे स्थान पर 2,90,175 चालान उधमसिंह नगर जिले में किये गये है। अन्य जिलों में उत्तरकाशी में 39,353, टिहरी में 1,32,788, चमोली में 44,847, रूद्रप्रयाग में 40,079, पौैड़ी में 16,0580, अल्मोड़ा में 96,263, बागेश्वर में 54,201, चम्पावत में 43,127, पिथौरागढ़ में 51,200, नैनीताल में 2,59,850 तथा रेलवे पुलिस/जी.आर.पी. में 13,375 चालान किये गये है।

Leave A Comment