Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



रुड़की के होटल से 27 अन्तरराजीय सट्टेबाज गिरफ्तार

 

रुड़की। दिल्ली रोड स्थित होटल ऑल सीजन में गुरुवार देर रात सट्टा खेल रहे 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई। पुलिस को मौके से 12 लाख 50 हजार की रकम बरामद हुई है। पुलिस ने सभी सट्टेबाजों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई सफेदपोशों और कारोबारियों के मोबाइल नंबर भी मिले हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।।बता दें कि गुरुवार की देर रात किसी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को सूचना दी कि दिल्ली रोड स्थित होटल ऑल सीजन के दो कमरों में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस अगर सही तरह से कार्रवाई करे तो लाखों की रकम बरामद हो सकती है। साथ ही आरोपी भी पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना के मिलने पर एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान को इस मामले में बड़े गोपनीय तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ होटल ऑल सीजन के दो कमरों में छापा मारा। वहां पर 27 लोग सट्टा खेलते पकड़े गए। पुलिस को मौके से 12 लाख 50 हजार रुपए की रकम बरामद हुई। साथ ही मौके से कई मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के नंबर हैं। गिरफ्तार होने वालों में ऐजाज पुत्र मुनसफ, आबाद पुत्र यासिन, बालेन्द्र पुत्र साधुराम, आदाब पुत्र सुखा पहलवान, शहजाद पुत्र जाहिद हसन, मूल चन्द पुत्र रमेश कुमार, शहजाद पुत्र शरेउद्दीन, आसीफ पुत्र जाऊल, सलमान पुत्र मुगनीश, आर्पित पुत्र सुशील, इरफान पुत्र यामिन, मेहताब पुत्र जबरउद्दीन, आशीष कोहली पुत्र कुलभूषण कोहली, सचिन कपूर पुत्र भारत कपूर, साजिद पुत्र हसन, निशाद पुत्र शहीद, कामिल पुत्र कासिम, विशाल आहुजा पुत्र वेदप्रकाश, राशिद पुत्र असगर, इमरान पुत्र मेहरबान, शहजाद पुत्र नजीर, शाहरूख पुत्र इस्तकार अली, अमजद पुत्र अख्तर, कामिल पुत्र अकरम, विकास पुत्र जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद व अमित पुत्र ओमप्रकाश शामिल है। पकड़े गय सट्टेबाज सहारपुर, मुजफ्फनगर, हल्द्वानी व हरिद्वार के रहने वाले है। पुलिस इन सभी को कोतवाली ले आई, जहां पर इनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment