Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



रुड़की : पुलिस ने किया बवाल करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, 13 गिरफ्तार

 

रुड़की। बेलड़ा गांव में युवक की मौत के मामले और उसके बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा युवक की मौत के मामले में दर्ज किया है। जिसमें एक नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को पुलिस के साए में मृतक पंकज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बवाल और पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन और मुकदमे दर्ज किए हैं। जिनमें कई नामजद समेत करीब सात सौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बवाल करने में शामिल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार की रात बेलड़ा गांव निवासी पंकज का शव गांव के पास ही संदिग्ध हालत में मिला था। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली का घेराव किया था तथा एक नामजद के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस इसे हादसा मान रही थी। इसे लेकर नौ घंटे तक ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया था। इसके बाद शव लेकर कोतवाली आ रहे ग्रामीणों से पुलिस की जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई थी। उस समय तो मामला टल गया था, लेकिन जब पुलिस गांव के पास पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर पथराव कर दिया था, जिसमें दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस पर गांव के अंदर भी पथराव किया गया था। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई थी और मौके पर बवाल कर रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में चार मुकदमे दर्ज किए हैं।

Leave A Comment