Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



सफलता : 18 किलो का ट्यूमर निकालकर मरीज को दिया जीवनदान

देहरादून। क्लेमनटाउन स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में एक 25 वर्षीय युवती के पेट से 18 किलो का ट्यूमर निकाला है। जनरल सर्जन डॉ. इशाक नबी ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर युवती का जीवनदान दिया। डॉक्टर इशाक नबी ने बताया कि एक 25 वर्षीय युवती हमारे पास पेट दर्द व सूजन की शिकायत ले कर आई थी। जब हमने सीटी – स्कैन, एम.आर. आई व कुछ ब्लड़ टेस्ट करें तो पता चला कि मरीज के ओवरी में ट्यूमर है, जिसने पूरे पेट में जगह बना दी थी।  इसका इलाज सिर्फ सर्जरी था। यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी, क्योंकि इस ट्यूमर का साइज बहुत बड़ा था और पूरे पेट में फैल चुका था। सर्जरी के बाद डॉक्टर इशाक नबी ने लगभग 18 किलो का ट्यूमर निकाला। सर्जरी के बाद मरीज को एक दिन आईसीयू में निगरानी के लिए रखने के बाद दूसरे दिन नॉर्मेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। चार दिन के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज अब बिलकुल स्वस्थ है। डॉ. इशाक नबी ने बताया कि सर्जरी करना जितना चुनौतीपूर्ण था, उतना ही मुश्किल था मरीज को सर्जरी के लिए तैयार करना, लेकिन जब हॉस्पिटल के सीएमडी व सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चेतन शर्मा जी ने मरीज की काउंसलिंग की तो मरीज समझ गए और सर्जरी कराने को तैयार हो गए। इस मौके पर वेलमेड हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. चेतन शर्मा ने कहा कि हमारा अस्पताल लगातार इस तरह की जटिल व चुनौतीपूर्ण सर्जरी कर रहा है। इससे पहले हमने हार्ट, न्यूरो, गायनेकोलॉजी, यूरोलॉजी में भी इस तरह की सर्जरी कर चुके हैं और हम निरंतर प्रयासरत है कि उत्तराखंड के मरीजो को इलाज के लिए देहरादून से बाहर ना जाने पड़ें। उन्होंने कहा कि  इस केस को देखने के बाद मैं मरीजों से एक ही बात कहना चाहूंगा कि इलाज के लिए क्वालीफाईड़ डॉक्टर्स के ही पास जाएं ताकि सही समय पर सही इलाज मिल सकें। अगर ये युवती डेढ़ साल पहले ही जनरल सर्जन के पास चली जाती तो उसे इतने दिनों तक दर्द नहीं झेलना पड़ता और सर्जरी भी इतनी जटिल नहीं होती। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. इशाक नबी के साथ एनेस्थेटिस्ट डॉ. शेखर बाबू, डॉ. निकुंज गरिया,  विनय कुमार, तेन्जिन डोलामा, संदीप रावत, रूचि सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment