Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



सफलता : दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

 

पिथौरागढ़। शेयर मार्केट के नाम पर जनपद से दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ एअरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को दबोचने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पिथौरागढ़ नगर के सिनेमा लाइन निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस में दो करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश कुमार ने कहा था कि उसकी पहचान बाजपुर के गोबरा निवासी कविता से थी। उनका आपस में घर आना जाना था। कविता ने उसे अपने पति जय कुमार से मिलाया था।जयकुमार और कविता ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने के बारे में बताया और करीब दो करोड़ की धनराशि अपने और अपने मित्रों के खाते में डलवा दी। इसके बाद दोनों पिथौरागढ़ छोड़कर भाग गए। दोनों ने पैसा नहीं लौटाया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसओजी को शामिल कर संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुराग लगाकर जय कुमार के लखनऊ में होने का पता लगा लिया। लखनऊ पहुंची टीम ने सीसीएस एअरपोर्ट से जय कुमार को दबोच लिया।जयकुमार से धोखाधड़ी में उपयोग किए गए मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम में कांस्टेबल राजेंद्र शाह, राजेंद्र कुमार और संदीप चंद शामिल थे। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पिथौरागढ़ पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Leave A Comment