Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सराहनीय कदम : 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी निःशुल्क व्यवस्था

 

देहरादून/पौड़ी। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण मासौं में गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालयी छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार हो जायेगा। जिसमें पौड़ी जनपद के 50 बालाकों को रहने, खाने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह राज्य का इस तरह का पहला छात्रावास है जहां पर असहाय बच्चों को आसरा देने के साथ ही आस-पास के विद्यालयों में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था भी की जायेगी।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण मासौं में नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का शिलान्यास किया। डॉ0 रावत ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पेशावर कांड महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं में करीब 2 करोड़ 88 लाख की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र एवं जनपद के 50 गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के रहने, खाने एवं शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी, इसके साथ ही इन बच्चों को कक्षा-01 से कक्षा-08 तक निकटतम विद्यालयों में प्रवेश भी दिलाया जायेगा। छात्रावास में वार्डन के साथ ही दो अन्य शिक्षक भी तैनात किये जायेंगे जो यहां रहने वाले छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के बेसहारा एवं निर्धन बच्चों के लिये आवासीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी जिसको देखते हुये भारत सरकार को एक विद्यालयी छात्रावास का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुये केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रावास के निर्माण हेतु 2.88 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से 21 असहाय एवं निर्धन बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके रहने की व्यवस्था फिलहाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के छात्रावास में की जा रही है, छात्रावास का निर्माण होते ही उन्हें नये छात्रावास में शिफ्ट कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास में रहने वाले सभी 50 छात्रों का पढ़ाई-लिखाई, ड्रेस, भोजन आदि का समस्त व्यय विभाग स्वयं वहन करेगा। इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने पीठसैंण में पेयजल योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक की सुरक्षा दीवार, पीठसैंण-रणगांव-भैलासैंण मोटर मार्ग के पुस्ता निर्माण एवं विस्तारीकरण का शिलान्यास के साथ ही घुरी गांव के ग्रामीणों को सांस्कृतिक सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान यूसीएफ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी समिति पौड़ी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि मनवर सिंह, जेष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह, जय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment