Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



सर्दियों के मौसम में खासतौर से रखें दिल का ख्यालः डॉ. इरफान

 

देहरादून। कोरोनेशन में पीपीपी मोड पर कार्डिक यूनिट संचालित कर रहे मेडिट्रीना अस्पताल ने आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में क्लब सदस्यों व उनके परिजनों के लिए कार्डियक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। इसमें 60 पत्रकारों व उनके परिवारजनों ने अपने हार्ट की जांच कराई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज खन्ना ने स्वास्थ्य की जांच की। ईसीजी के साथ ही ब्लड प्रेशर व शूगर की निरूशुल्क जांच भी की गई। इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेडिट्रीना अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इरफान याकूब भट्ट ने कहा कि ठंड का मौसम दिल की सेहत को खतरे में डाल सकता है, इसलिए इस मौसम में खास एहतियात बरती जानी चाहिए।
डॉ. इरफान ने कहा कि खासकर जिन लोगों को दिल की बीमारी है, उन्हें और भी सतर्क रहना चाहिए। सर्दियों के मौसम में कम तापमान, वायु दाब, हवा और आर्द्रता जैसे विभिन्न कारक हार्ट के लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं। सर्दियों में हार्ट प्रॉब्लम का खतरा और मौसम से ज्यादा होता है। कोरोनरी आर्टरी डीजीज हार्ट प्राब्लम का प्रमुख कारण होता है, जिससे कि मरीज की हार्ट अटैक होने से जान भी चली जाती है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में हमारी हार्ट की आर्टरीज सिकुड़ जाती हैं, जो कि हार्ट अटैक का प्रमुख कारण होती हैं। इसके लक्षण छाती में दर्द, चक्कर आना होते हैं। इसलिए, धूम्रपान और मदिरा के सेवन का त्याग करना चाहिए। डॉ. इरफान ने कहा कि हार्ट सेहतमंद रहे, इसके लिए जरूरी है कि वजन बीएमआई 25 से कम होना चाहिए, नमक और हाई कैलोरीज भोजन का सेवन कम से कम करना चाहिए। ताजे फल और सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। एन्जाइटी को दूर करने के लिए योग और एक्सरसाइज प्रतिदिन करना चाहिए।  इस मौके पर मेडिट्रीना अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. प्रवीण तिवारी ने कहा कि अस्पताल में हार्ट रोगों से संबंधित एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेस मेकर, बायपास सर्जरी, वॉल्व रिपेयर एंड रिप्लेसमेंट आदि सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल उत्तराखंड के लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इसमें बीपीएल कार्ड, आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड, एनएचआरएम लाभार्थियों जैसी सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित मरीजों का निरूशुल्क ईलाज किया जाता है। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था किए जाने की भी बात कही। इस मौके पर मेडिट्रीना अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर भावेश मोगा, मार्केटिंग हेड पंकज शर्मा, सीनियर नर्स जेम्स, मोनिका, रोशनी आदि भी मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती, कार्यकारिणी सदस्य राजेश बड़थ्वाल, राजकिशोर तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी आदि ने डॉक्टर्स व अन्य अतिथियों का प्रेस क्लब डायरेक्टरी व पुष्प कली देकर स्वागत किया।

Leave A Comment