Breaking News:

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026



सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें

डोईवाला(अंकित तिवारी)। साईं सृजन पटल द्वारा संचालित ‘पुस्तक भेंट–सर्वश्रेष्ठ’ अभियान को लगातार जनसहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में जी.आर.डी. एकेडमी, निरंजनपुर, देहरादून की सीनियर कॉर्डिनेटर स्वाति भंडारी ने बुक बैंक को कॉमर्स स्ट्रीम की 48 उपयोगी पुस्तकें भेंट कीं। इनमें एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, इंश्योरेंस और फाइनेंस जैसे विषयों से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।पुस्तकें भेंट करते हुए स्वाति भंडारी ने कहा कि उत्तरकाशी निवासी स्वर्गीय साईं दास तलवाड़ उनके नाना थे। उनके नाम से स्थापित साईं सृजन पटल के बुक बैंक को पुस्तकें भेंट करना उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रसन्नता का अवसर है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए पुस्तकों का योगदान करना उनके नाना के समाजसेवी व्यक्तित्व को विनम्र श्रद्धांजलि भी है।

बुक बैंक के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ ने बताया कि ‘पुस्तक भेंट–सर्वश्रेष्ठ’ अभियान के अंतर्गत इसी वर्ष 15 अगस्त से अब तक विभिन्न विषयों की 300 से अधिक पुस्तकें बुक बैंक में जमा हो चुकी हैं। इन पुस्तकों को पढ़ाई में रुचि रखने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को डोईवाला महाविद्यालय से विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की विधिवत शुरुआत की जा चुकी है। अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग करना है। प्रो. तलवाड़ ने कहा कि उन्हें इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि अभियान से लगातार शिक्षाविद, शिक्षक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पुस्तक केवल कागज के पन्नों का संग्रह नहीं होती, बल्कि वह किसी विद्यार्थी के भविष्य को दिशा देने का माध्यम बन सकती है। इसी भावना के साथ बुक बैंक के माध्यम से पुस्तकों को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वर्गीय साईं दास तलवाड़ की पुत्री सुदेश भंडारी, अध्यापक नीरज कोहली, पूजा भंडारी, नीलम तलवाड़ और जय सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment