Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



साइकल रिपेयर करने वाला शख्स बना आईएएस ऑफिसर , जानिए खबर

 

महाराष्ट्र | यदि व्यक्ति सच्चे मन से ठान ले तो वह क्या नही कर सकता है जी हाँ , जिस शख्स के पास कभी कॉलेज में एडमिशन के लिए पैसे नहीं थे, परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, वो आदमी एक दिन अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर आईएएस बन गया | मुश्किल हालातों से लड़ते हुए सफलता की इबारत लिखने वाले इस शख्स का नाम वरुण कुमार बरनवाल है | हाल ही में आईएएस वरुण ने एक यूट्यूब चैनल पर अपनी प्रेरक कहानी बयां की है | महाराष्ट्र के बोईसर के रहने वाले वरुण बरनवाल पढ़ाई-लिखाई में हमेशा आगे रहे | वरुण के पिता की साइकल रिपेयर की दुकान थी | इस दुकान से बस इतनी कमाई हो जाती थी कि बच्चों की पढ़ाई के साथ घर का खर्च चल सके | लेकिन कहानी ने दुखद मोड़ तब लिया जब वरुण की 10वीं की परीक्षा खत्म होने के चार दिन बाद ही उनके पिता का निधन हो गया | एक तो आर्थिक तंगी, ऊपर से पिता के गुजर जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ | हालांकि, वरुण ने 10वीं में टॉप किया लेकिन पिता के निधन के बाद वो पूरी तरह से टूट गए | उन्होंने पढ़ाई छोड़कर, दुकान संभालने का निर्णय ले लिया. लेकिन घरवालों के कहने पर पढ़ाई जारी रखी | आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया | यहां भी पैसों की कमी आई | हालांकि, कॉलेज में जब उन्होंने टॉप किया तो स्कॉलरशिप मिली और हालात थोड़े सुधरे | लेकिन इस दौरान एक बार टीचर्स और दोस्तों ने मिलकर उनकी फीस भरी, किताबें भी उन्होंने ही लाकर दी | इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने जॉब शुरू की | लेकिन इसी बीच वरुण का मन सिविल सर्विसेज में जाने का बन गया | ऐसे में उन्होंने एक कोचिंग क्लास जॉइन की और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी | साल 2013 में सिविल सेवा परीक्षा में वरुण ने 32वीं रैंक हासिल की | पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर लिया | आईएएस वरुण कहते हैं कि उन्होंने यूपीएससी की कोचिंग के लिए एक भी पैसे नहीं दिए थे | उनकी आर्थिक स्थिति देखने हुए टीचर्स ने भी उन्हें फीस देने के लिए फोर्स नहीं किया था | वर्तमान में वरुण कुमार बरनवाल गुजरात में बतौर आईएएस तैनात हैं |

Leave A Comment