Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



शिक्षक ने स्कूल में काटे छह बच्चों के बाल, गिरफ्तार

 

हरिद्वार। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय करौंदी में एक अध्यापक ने छह बच्चों के बाल कैंची से काट दिए। इस पर अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों और अध्यापक के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची और छात्रों के अभिभावकों को समझाकर शांत किया। छात्रों की तहरीर पर शिक्षक पर गलत तरीके से प्रतिबंधित करने, अपमान करने, धमकी देने और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम करौंदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रुड़की के कृष्णानगर निवासी अशोक कुमार अध्यापक हैं। सोमवार सुबह छात्र स्कूल पहुंचे थे। इसी बीच अध्यापक अशोक कुमार ने इन छात्रों को रोक लिया और बाल लंबे होने पर टोका। आरोप है कि अध्यापक छात्रों को एक अलग कमरे में ले गए और कैची मंगवाकर बाल काटने शुरू कर दिए। छात्रों ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह पर कपड़ा बांध दिया। साथ ही उनके साथ दुव्र्यवहार किया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों ने घर पहुंचकर अभिभावकों से मामले की शिकायत की। स्कूल बंद होने के कारण अभिभावक मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे और अध्यापक से बाल काटने की जानकारी ली। इसे लेकर अभिभावकों और अध्यापक की नोकझोंक हो गई और देखते ही देखते हंगामा हो गया। हंगामा होने से अन्य अध्यापक और छात्र भी मौके पर जमा हो गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्रों के अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, इस मामले में छात्रों की ओर से अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोप लगाया कि अध्यापक ने अभिभावकों से शिकायत करने पर पेट में कैंची घोंपने की धमकी दी थी। उधर, कार्यवाहक एसओ प्रवीण बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अध्यापक अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि अध्यापक अशोक कुमार पिछले कई दिन से बाल काटने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर धमकी दे रहा था। आरोप है कि अध्यापक स्कूल में और भी गलत काम करता है जिसकी कई बार शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई संज्ञान लिया गया। अभिभावकों और छात्रों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों और छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस स्कूल पहुंची। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। साथ ही जिस कक्ष में छात्रों के बाल काटे गए थे उसकी बारीकी से जांच की। इस बीच पुलिस ने एक टूटी हुई कैंची और कटे हुए बाल बरामद किए। कार्यवाहक एसओ प्रवीण बिष्ट ने बताया कि बाल और कैंची को कब्जे में ले लिया गया है।

Leave A Comment