Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हो रहे आन्दोलन को ‘अपने-सपने’ का समर्थन

बच्चो की शिक्षा पर कार्य कर रहीअपने-सपने ‘अपने-सपने’ संस्था की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई |जिसमे महिला मंच के नेतृत्व में हो रहे निजी स्कूलों की मनमानी पर हो रहे आन्दोलन पर चर्चा हुई | गौरतलब है की अपने-सपने पहले ही आन्दोलन को समर्थन दे चूका है | और 25-03-2015 गांधी पार्क में होने वाले धरने में भी संस्था के वोलेंटियर्स जायेंगे | इस आन्दोलन को संस्था द्वारा समर्थन देने का कारण संस्था के बच्चो का निजी स्कूलों में फ़ीस को लेकर दाखिला कराने में आ रही मुश्किले है | इन्ही बिन्दुओ पर संस्था द्वारा आज की बैठक में चर्चा हुई | विदित हो की अपने सपने संस्था गरीब बच्चो की शिक्षा के लिये कार्य करती है, इसी कारण महिला मंच द्वारा इस आन्दोलन पर समर्थन मांगने पर संस्था द्वारा उन्हें समर्थन दिया जा रहा है |

 

संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा की देश में देहरादून का शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम स्थापित है | देश के विभिन्न क्षेत्रो के नेताओ से लेकर अभिनेताओ तक के बच्चे यंहा शिक्षा ग्रहण करने आते है | परन्तु इसी आड़ में कुछ शिक्षण संस्थान एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान की तरह कार्य करने लगे है | निजी स्कूल और कॉलेज फ़ीस और अन्य क्रियाकलापों के माध्यम से अभिभावकों की जेब काटने का कोई भी मौका नही छोड़ते है |हेंड1

संस्था की उपाध्यक्ष प्रियंका अनेजा ने कहा की देहरादून के अधिकाँश प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस की बढ़ोतरी से लेकर कॉपी-किताबो और ड्रेस बेचने तक को धंधा बनाने के आरोप अब लगने लगे है | कई स्कूल यंही नही रुक रहे, अतिरिक्त क्रियाकलापों जैसे स्कूली कार्यकम के रूप में सांस्कृतिक,खेल,कम्प्यूटर, शोध आदि में मनमानी तरीको से शुल्क लेते है |

सचिव दीपक कोठियाल ने कहा की सभी सरकारी स्कूल यदि गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने का कार्य करें तो निजी स्कूलों में पढाने की जरूरत ही ना हो | सचिव ने सभी वोलेंटियर्स से कहा की 25 मार्च के धरने को सफल बनाने के लिए कमर कस ले

बैठक के दौरान अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका अनेजा, सचिव दीपक कोठियाल, उपसचिव विकास चौहान, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर के अतिरिक्त अशोक वर्मा, विमला गौतम, प्रियंका नेगी, मनीषा नेगी , हिमांशु छाबड़ा और दीप प्रकास पन्त आदि मौजूद थे |

Leave A Comment